Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 03 10 at 5.27.37 AM

भूमि अधिग्रहण में हो रही देरी से लटकी बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना, क्षेत्रवासियों में नाराजगी

March 10, 2026
WhatsApp Image 2026 03 10 at 3.20.27 AM

1.43 करोड़ की सड़क निर्माण में गिट्टी एवं डस्ट में मिट्टी मिलने के आरोप, संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, शासन की राशि का किया जा रहा दुरुपयोग

March 10, 2026
5f3f92cc c74d 4c7d 967f e607a14db569 1

छिंदवाड़ा: थानों में पुलिस बल की कमी, थानों पर काम का दबाव, कई मामले अब भी अनसुलझे :अमित मिश्रा_ ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला

March 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • भूमि अधिग्रहण में हो रही देरी से लटकी बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना, क्षेत्रवासियों में नाराजगी
  • 1.43 करोड़ की सड़क निर्माण में गिट्टी एवं डस्ट में मिट्टी मिलने के आरोप, संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, शासन की राशि का किया जा रहा दुरुपयोग
  • छिंदवाड़ा: थानों में पुलिस बल की कमी, थानों पर काम का दबाव, कई मामले अब भी अनसुलझे :अमित मिश्रा_ ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला
  • तिफरा सिरगिट्टी मंडल युवा मोर्चा के आकाश यादव बने मंडल महामंत्री
  • बिलासपुर: कवरेज से लौट रहे न्यूज़ रिपोर्टर पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों का जानलेवा हमला; रसूखदारों के दबाव के बावजूद FIR दर्ज
  • गोटेगांव में रंग पंचमी उत्साह से मनाई, मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की टीम रही मौजूद
  • जुन्नारदेव की जल समस्या के स्थायी समाधान की गूँज; पार्षदों ने की मंधन डैम को परिषद एजेंडे में शामिल करने की माँग
  • महिला दिवस पर सेवा और समर्पण की मिसाल बनीं नर्सिंग ऑफिसर्स का हुआ सम्मान
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - रायपुर में 18 दिसंबर से मेगा हेल्थ कैंप 2025, विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में 40 से अधिक अस्पताल और देशभर के सुपरस्पेशलिस्ट जुड़ेंगे, सीएम साय करेंगे उद्घाटन
क्षेत्रीय खबर

रायपुर में 18 दिसंबर से मेगा हेल्थ कैंप 2025, विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में 40 से अधिक अस्पताल और देशभर के सुपरस्पेशलिस्ट जुड़ेंगे, सीएम साय करेंगे उद्घाटन

PolicewalaBy PolicewalaDecember 13, 2025No Comments5 Views
52e06253 a815 4683 b1e6 406c401f6b5a

रायपुर
रायपुर में 18 दिसंबर से मेगा हेल्थ कैंप 2025, विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में 40 से अधिक अस्पताल और देशभर के सुपरस्पेशलिस्ट जुड़ेंगे, सीएम साय करेंगे उद्घाटन
रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने आज आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी मेगा हेल्थ कैंप 2025 से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह भव्य स्वास्थ्य शिविर 18 दिसंबर से 05 दिवसीय शुरू होगा और राजधानी रायपुर को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ने वाला ऐतिहासिक आयोजन होगा।

मूणत ने कहा कि इससे पूर्व आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित पांच विशाल स्वास्थ्य शिविरों की सफलता ने वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया था और उसी विश्वास एवं आशीर्वाद को आधार बनाते हुए इस वर्ष का आयोजन और अधिक व्यापक, आधुनिक एवं सुविधायुक्त बनाया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के सभी संबंधित विभाग इस सेवा अभियान में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान कर रहे हैं तथा रायपुर की अनेक सामाजिक संस्थाएं भी सक्रिय रूप से सहभागी हैं। भारतीय जनता पार्टी के सेवाभावी कार्यकर्ता पूरे शिविर में मरीजों की देखभाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद सहित देशभर के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर इस शिविर में सेवाएं देंगे, ताकि किसी भी व्यक्ति को बड़े महानगरों की यात्रा किए बिना उच्चस्तरीय परामर्श और उपचार मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि मेगा हेल्थ कैंप में श्री विनय मित्र मंडल के माध्यम से दिव्यांगों को कृत्रिम जयपुर पैर, हाथ कटे विकलांगों को कृत्रिम हाथ बनाकर दिए जाएंगे, साथ ही श्रवण यंत्र, ट्राइसिकल, वैशाखी भी प्रदान की जाएगी।
मूणत ने 40 से अधिक सहयोगी अस्पतालों की सूची प्रस्तुत करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर अस्पतालों का एक मंच पर आना अपने आप में एक अनूठी मिसाल है। इस सूची में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, वी.वाई. हॉस्पिटल, बालाजी हॉस्पिटल, सुयश हॉस्पिटल, श्री नारायणा हॉस्पिटल, बाल्को हॉस्पिटल, एम्स रायपुर,गंगा डायगनोस्टिक एन.एच.एम.एम.आई. हॉस्पिटल हार्ट इंस्टीट्यूट, गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, उर्मिला मल्टी स्पेशियलिटी, गुडविल हॉस्पिटल, अमृतम, रिम्स, संजीवनी हॉस्पिटल, मेडिश्योर हॉस्पिटल, उद्यांचल नेत्र चिकित्सालय राजनांदगांव एवं रावतपुरा इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल सांइस का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
मेगा हेल्थ कैंप में कैंसर, हृदय रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, अस्थि रोग, बांझपन उपचार, आयुर्वेद और अन्य विधाओं से जुड़े डॉक्टरों की विस्तृत टीम निःशुल्क जांच, परामर्श, उपचार और दवाइयों का वितरण करेगी। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत केरकर और डॉ. आयुषी गोयल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मयूर जैन और डॉ. रमेश कवाड़ समेत देशभर के अनेक प्रतिष्ठित विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।

मूणत ने बताया कि इस मेगा हेल्थ कैंप का उद्घाटन 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. रमन सिंह जी , पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, महापौर मिनल चौबे, पूर्व महापौर सुनील सोनी, मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष दीपक म्हसके, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

अंत में मूणत ने आम जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सेवा अभियान का लाभ उठाएं और स्वस्थ रायपुर, सुखी रायपुर के संकल्प में सहभागी बनें।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

ffca6bff 5df5 4b73 9cf3 063d48ec0f3d

महिला दिवस पर सेवा और समर्पण की मिसाल बनीं नर्सिंग ऑफिसर्स का हुआ सम्मान

March 9, 2026
WhatsApp Image 2026 03 07 at 13.41.46

दीक्षा ने किया अपने गांव “करकबेल” का नाम रोशन।

March 7, 2026
WhatsApp Image 2026 03 07 at 13.19.48

कृषि योजनाओं को गति देने बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों की नई पदस्थापना

March 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026513
WhatsApp Image 2026 03 07 at 13.19.48

कृषि योजनाओं को गति देने बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों की नई पदस्थापना

March 7, 2026427
ab192098 0656 45ed 89ed 71d512a9e403

बालाघाट बीजेपी अध्यक्ष रामकिशोर कावरे पर ही कार्रवाई क्यों

February 13, 2026395
166d66dc d293 4420 b733 2ef8f69a914e

डिंडौरी मे रिश्वत मांगने वाले रोजगार सहायक को 5 वर्ष सश्रम कारावास

December 10, 2025372
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 03 10 at 5.27.37 AM Policewala

भूमि अधिग्रहण में हो रही देरी से लटकी बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना, क्षेत्रवासियों में नाराजगी

By PolicewalaMarch 10, 20261

चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना, पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 03 10 at 3.20.27 AM

1.43 करोड़ की सड़क निर्माण में गिट्टी एवं डस्ट में मिट्टी मिलने के आरोप, संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, शासन की राशि का किया जा रहा दुरुपयोग

March 10, 2026
5f3f92cc c74d 4c7d 967f e607a14db569 1

छिंदवाड़ा: थानों में पुलिस बल की कमी, थानों पर काम का दबाव, कई मामले अब भी अनसुलझे :अमित मिश्रा_ ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला

March 10, 2026
1052641d efe4 4ac9 b231 9f0108cd856f

तिफरा सिरगिट्टी मंडल युवा मोर्चा के आकाश यादव बने मंडल महामंत्री

March 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 03 10 at 5.27.37 AM

भूमि अधिग्रहण में हो रही देरी से लटकी बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना, क्षेत्रवासियों में नाराजगी

March 10, 2026
WhatsApp Image 2026 03 10 at 3.20.27 AM

1.43 करोड़ की सड़क निर्माण में गिट्टी एवं डस्ट में मिट्टी मिलने के आरोप, संबंधित अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, शासन की राशि का किया जा रहा दुरुपयोग

March 10, 2026
Visitors
1503946
This Month : 11175
This Year : 75863
Total Users : 1078183
Views Today : 4535
Total views : 5258752
Who's Online : 10
Server Time : 2026-03-10
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.