Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
c1d84afb 5df9 4243 acc3 2678bc2bbb03

री राम अमोघ स्तुतियां पुस्तक का भव्य विमोचन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले – नियम से पाठ करने पर भवसागर होगा पार

August 29, 2026
05d3b731 6018 46d3 be83 cb62183be15e

‘Soles for Souls’ से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कलेक्टर ने अपने हाथों से पहनाए जूते

August 29, 2026
fc5aad74 7017 433c 9625 32e954e7c761

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध कट्टा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

August 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • री राम अमोघ स्तुतियां पुस्तक का भव्य विमोचन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले – नियम से पाठ करने पर भवसागर होगा पार
  • ‘Soles for Souls’ से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कलेक्टर ने अपने हाथों से पहनाए जूते
  • पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध कट्टा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
  • सड़क बनी दलदल तो ग्रामीणों ने कीचड़ में रोपा धान, अनोखे अंदाज में जताया विरोध
  • जन विश्वास शिविर में 115 आवेदनों का मौके पर निराकरण, ग्रामीणों को मिले योजनाओं के हितलाभ
  • दातला में जुए के फड़ पर जुन्नारदेव पुलिस की दबिश, चार जुआरी गिरफ्तार
  • दमुआ नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भुजालिया पर्व
  • राजस्व पर कुंडली, रसूख पर मेहरबानी: 11 लाख की बकाएदारी के बीच खदान आवंटन की तैयारी से गरमाई सियासत
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - धान खरीदी केंद्र सिहुड़ी अव्यवस्थाओं और मनमानी का गढ़, अन्नदाताओ की मेहनत को मिल रहा ठेंगा , खरीदी प्रभारी नारायण पटेल के हौसले बुलंद, नहीं हैं किसी भी प्रकार की कोई सुविधा
Policewala

धान खरीदी केंद्र सिहुड़ी अव्यवस्थाओं और मनमानी का गढ़, अन्नदाताओ की मेहनत को मिल रहा ठेंगा , खरीदी प्रभारी नारायण पटेल के हौसले बुलंद, नहीं हैं किसी भी प्रकार की कोई सुविधा

PolicewalaBy PolicewalaDecember 10, 2025No Comments39 Views
f494eee1 c195 4245 9ad7 9fe1525188cc

धान खरीदी केंद्र सिहुड़ी अव्यवस्थाओं और मनमानी का गढ़, अन्नदाताओ की मेहनत को मिल रहा ठेंगा , खरीदी प्रभारी नारायण पटेल के हौसले बुलंद, नहीं हैं किसी भी प्रकार की कोई सुविधा

कटनी | धान खरीदी केंद्रों की स्थापना इस उद्देश्य से की गई थी कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से धान बेचने की सुविधा मिले। सरकारें दावा करती हैं कि किसानों के हित ही उनकी प्राथमिकता हैं, परंतु जमीनी हकीकत अक्सर इन दावों को कटघरे में खड़ा कर देती है। सिहुड़ी धान खरीदी केंद्र की वास्तविक स्थिति इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां अव्यवस्थाओं, मनमानी और नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। केंद्र प्रभारी नारायण पटेल के संचालन में चल रहे इस केंद्र की हालत ऐसी है कि यहाँ अन्नदाताओं को सुविधा नहीं, बल्कि परेशानी और अपमान ही हासिल हो रहा है।
सुविधाओं के नाम पर जीरो व्यवस्था किसानों की मजबूरी का मज़ाक
धान बेचने पहुंचे किसान बताते हैं कि केंद्र में बैठने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। सुबह से शाम तक लंबी कतारों में खड़े रहना उनकी मजबूरी बन गई है। खेतों से धान लाकर घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें बुनियादी सुविधाएँ तक नहीं मिलतीं।
ना हड़प्पा का इंतज़ाम है, ना आराम करने के लिए शेड, धूप हो या सर्दी, किसान खुले आसमान के नीचे खड़े रहने को मजबूर हैं। इसके साथ ही शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकारी निर्देशों के अनुसार हर खरीदी केंद्र में शौचालय, पेयजल, बैठक और प्रकाश की व्यवस्था अनिवार्य है, लेकिन सिहुड़ी केंद्र में इनका नाम तक नहीं है । किसान बताते हैं कि केंद्र प्रभारी से शिकायत करने पर उल्टा उन्हें ही डांट-फटकार सुननी पड़ती है ।b4284550 186f 4d50 86d2 63ebbd76385d
पेयजल संकट प्यास से बेहाल अन्नदाता
किसानों को घंटों प्यासे खड़ा रहना पड़ता है। केंद्र में पीने के पानी की सुविधा पूरी तरह नदारद है। कई किसान बताते हैं कि पानी खरीदकर पीना पड़ता है, जो कि उनके लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ है। विडंबना यह है कि सरकार किसानों को ‘देश का अन्नदाता’ कहती है, पर उसी अन्नदाता के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं कराया जाता ।
41 किलो 200 ग्राम की तौल नियमों की खुली धज्जियाँ
धान खरीदी प्रक्रियाओं में सबसे बड़ी पारदर्शिता का आधार है मानक तौल लेकिन सिहुड़ी केंद्र में तौल के नाम पर खुला खेल चल रहा है। किसानों के अनुसार यहाँ प्रति बोरी 41 किलो 200 ग्राम की तौल की जा रही है, जबकि नियम के अनुसार तौल 40 किलो से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस अतिरिक्त वजन का सीधा नुकसान किसान को होता है। अधिक वजन डालने पर एक ही दिन में हजारों रुपए का नुकसान किसानों की जेब से निकल जाता है। यह चोरी किसके इशारे पर होती है, यह सब समझते हैं पर बोलने से डरते हैं कि कहीं खरीदी ही न रोक दी जाए।
खरीदी केंद्र पर बोर्ड तक नहीं लगा पारदर्शिता से दूरी
अवैधता और मनमानी का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि केंद्र में खरीदी का बोर्ड तक नहीं लगा है। कौन-कौन से नियम लागू हैं?
किस भाव पर खरीदी हो रही है?03519f29 23f5 4c0f 9a46 9c564458dd46
कौन अधिकारी तैनात है?
कितनी मात्रा का लक्ष्य है? इन सभी का कोई भी विवरण कहीं प्रदर्शित नहीं है। यह सीधे-सीधे पारदर्शिता को खत्म करने और मनमानी के रास्ते खोलने जैसा है।
अमानक धान की तौल नियमों का उल्लंघन
किसानों का आरोप है कि केंद्र में अमानक धान की भी तौल कराई जा रही है, जबकि सरकार इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश देती है कि अमानक धान की खरीद अलग प्रक्रिया के तहत ही होनी चाहिए। यहाँ बिना किसी जांच के, बिना सैंपल लिए, सिर्फ ‘मनमर्जी’ से अमानक धान की भी तौल हो रही है, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना और बढ़ जाती है।
नोडल अधिकारी और सर्वेयर नदारद जिम्मेदारी किस पर
सबसे गंभीर मुद्दा यह है कि केंद्र में ना नोडल अधिकारी मौजूद हैं और ना ही सर्वेयर। इनकी अनुपस्थिति का अर्थ है कि गुणवत्ता जांच नहीं हो रही, तौल की निगरानी नहीं, किसान की शिकायत पर सुनवाई नहीं, भुगतान प्रक्रिया में भी गड़बड़ी की संभावना। सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी यदि मौके पर मौजूद ही नहीं हैं तो खरीदी की प्रक्रिया किसके भरोसे चल रही है? यह बड़ा सवाल है।
केंद्र प्रभारी नारायण पटेल के हौसले बुलंद किसानों को दिखाया जा रहा ठेंगा
किसानों का कहना है कि केंद्र प्रभारी नारायण पटेल की मनमानी चरम पर है। नियमों को दरकिनार करते हुए वे जिस तरह से तौल, व्यवस्था और संचालन कर रहे हैं, उससे साफ है कि उन्हें न तो प्रशासन का डर है और न ही किसी शिकायत की परवाह। किसानों के अनुसार प्रभारी उन्हें प्रताड़ित करने जैसा व्यवहार करते हैं। उनकी बातें सुनते नहीं, उल्टा उलझ जाते हैं। कई किसान यह भी बताते हैं कि यदि कोई किसान अनियमितताओं की शिकायत करता है तो उसकी तौल रोक दी जाती है या अनावश्यक बहाने बनाकर उसे वापस लौटा दिया जाता है। यह व्यवहार सिर्फ गैर जिम्मेदाराना नहीं, बल्कि किसानों का सीधा अपमान भी है।
किसानों की परेशानियाँ मगर सुनने वाला कोई नहीं
किसानों की समस्या यह है कि वे मजबूर हैं। धान बेचना है, घर का खर्च चलाना है, कर्ज चुकाना है। इसलिए वे मन मारकर इस अव्यवस्था में भी खड़े रहने को विवश हैं। शिकायत करने पर कार्रवाई की जगह उल्टा परेशानी बढ़ने का डर है। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे केंद्र प्रभारी और भी बेखौफ हो गए हैं।
🖋️ पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

c1d84afb 5df9 4243 acc3 2678bc2bbb03

री राम अमोघ स्तुतियां पुस्तक का भव्य विमोचन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले – नियम से पाठ करने पर भवसागर होगा पार

August 29, 2026
05d3b731 6018 46d3 be83 cb62183be15e

‘Soles for Souls’ से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कलेक्टर ने अपने हाथों से पहनाए जूते

August 29, 2026
fc5aad74 7017 433c 9625 32e954e7c761

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध कट्टा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

August 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,273
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026850
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026779
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026645
Don't Miss
c1d84afb 5df9 4243 acc3 2678bc2bbb03 Policewala

री राम अमोघ स्तुतियां पुस्तक का भव्य विमोचन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले – नियम से पाठ करने पर भवसागर होगा पार

By PolicewalaAugust 29, 20267

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार को साहित्य और अध्यात्म के क्षेत्र में एक अविस्मरणीय क्षण…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
05d3b731 6018 46d3 be83 cb62183be15e

‘Soles for Souls’ से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कलेक्टर ने अपने हाथों से पहनाए जूते

August 29, 2026
fc5aad74 7017 433c 9625 32e954e7c761

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध कट्टा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

August 29, 2026
89ce9d0e df64 4619 b15a 4cdd3b888c63

सड़क बनी दलदल तो ग्रामीणों ने कीचड़ में रोपा धान, अनोखे अंदाज में जताया विरोध

August 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
c1d84afb 5df9 4243 acc3 2678bc2bbb03

री राम अमोघ स्तुतियां पुस्तक का भव्य विमोचन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले – नियम से पाठ करने पर भवसागर होगा पार

August 29, 2026
05d3b731 6018 46d3 be83 cb62183be15e

‘Soles for Souls’ से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कलेक्टर ने अपने हाथों से पहनाए जूते

August 29, 2026
Visitors
1850969
This Month : 63438
This Year : 422885
Total Users : 1425206
Views Today : 5229
Total views : 6012143
Who's Online : 13
Server Time : 2026-08-29
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.