लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुजीत पांडेय आईपीएस सर को अपर पुलिस महानिदेशक से पुलिस महानिदेशक पद पर प्रोन्नत किया गया है। श्री सुजीत पांडेय सर ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जो उनकी उत्कृष्ट सेवा और नेतृत्व को दर्शाता है। वे लखनऊ कमिश्नरेट के आयुक्त प्रयागराज जोन के एडीजी व पीएसी मुख्यालय में एडीजी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान सीबीआई अकादमी के निदेशक और मुंबई में पुलिस अधीक्षक (SP) रहे। वे वाराणसी, मुरादाबाद, मैनपुरी और बुलंदशहर सहित कई जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में कार्य कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने कोसोवों में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (UN Peacekeeping Mission) में भी भाग लिया, जहां उन्होंने नकली मुद्रा के खिलाफ अभियानों का नेतृत्व किया।
सुजीत पांडेय सर प्रशासनिक दक्षता, जमीनी अनुभव और अंतरराष्ट्रीय पुलिसिंग विशेषज्ञ माने जाते हैं। सर को पुलिस महानिदेशक (डीजी) पद ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Trending
- CM हेल्पलाइन बंद कराने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव से वसूला 25 हजार का मोबाइल और 5 हजार नकद, अवैध उगाही करने वाला धाधरा गाँव का आरोपी देवलाल गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित, कलेक्टर और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
- कार्तिक पूर्णिमा पर UHFC Foundation ने वृद्धाश्रम में बांटे कंबल, बुजुर्गों के साथ बिताए खुशियों के पल
- 14 साल से लापता बालिका को धमतरी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से खोज निकाला, नाम और पहचान बदलने के बावजूद तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
- 58 मतदान केंद्रों पर अनुपस्थित मिले बीएलओ को नोटिस जारी
- पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल होंगे मोहित कुशवाहा
- कलेक्टर ने किया विकास परियोजनाओं की प्रस्तावित भूमि का अवलोकन
- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत पशु चिकित्सा केंद्र एवं गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण







