Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 07 11 at 23.16.13

सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

July 12, 2026
e16154b3 cbaa 4b74 81a3 2c30e182e785

यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना

July 11, 2026
8fb1c307 08db 4f62 8650 04d023062df8

थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार

July 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
  • यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना
  • थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार
  • एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर ₹4,25,000 की साइबर धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड आरोपी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार करने में थाना नीलगंगा पुलिस को सफलता।
  • भिलाई में एकतरफा प्यार में युवती की निर्मम हत्या, मुस्तैद दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर रायपुर से आए कातिल को दबोचा
  • नशा मुक्ति’ के लिए महाअभियान: 15 जुलाई से पुलिस करेगी ताबड़तोड़ कार्रवाई
  • सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत मार्ग चौड़ीकरण में नगरवासियों का सहयोग सराहनीय — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • थाना महाकाल पुलिस की तत्परता से महाराष्ट्र से आईं दो महिला दर्शनार्थियों को मिला परिवार का साथ – बिछड़ी महिलाओं को सकुशल परिजनों से मिलाया।
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की
Policewala

नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की

policewalaBy policewalaOctober 4, 2025No Comments4 Views
WhatsApp Image 2025 10 04 at 19.19.08 1

समाचार
सिवनी/मध्यप्रदेश

WhatsApp Image 2025 10 04 at 19.19.08 2सिवनी, 04 अक्टूबर 2025/जिले की नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने विभागवार जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को कार्यों की प्रगति और आगामी रणनीति पर विशेष निर्देश दिए।

बैठक की शुरुआत पंचायत विभाग की योजनाओं से हुई। कलेक्टर ने मनरेगा अंतर्गत चल रहे निर्माण एवं रोजगार सृजन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने “एक बगिया माँ के नाम”, खेत तालाब, अमृत सरोवर, पीएम आवास तथा प्रधानमंत्री जन मन जैसी योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें और सक्रिय बनाने पर बल दिया।

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने न्यायालयवार लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए सभी प्रकरणों को आरसीएमएस पोर्टल में दर्ज कर समय सीमा में करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण मामलों पर भी चर्चा करते हुए उन्होंने लक्ष्य अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नरवाई प्रबंधन पर विशेष ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि नरवाई जलाने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण हेतु कड़ी कार्यवाही की जाए, साथ ही कृषि विभाग किसानों को नरवाई प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाए।

नगरीय निकायों – सिवनी, बरघाट, लखनादौन, केवलारी एवं छपारा – के सीएमओ से उन्होंने आवास प्लस एवं अमृत योजना अंतर्गत विकास कार्यों की प्रगति, कायाकल्प योजनाओं के कार्यान्वयन, अतिक्रमण हटाने, टैक्स बकाया वसूली तथा अन्य शहरी समस्याओं पर जानकारी प्राप्त की।

वन विभाग से पौधरोपण गतिविधियों एवं अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं शिक्षा विभाग से पहली कक्षा में प्रवेश की स्थिति, विगत बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं सुधार की कार्ययोजना, साइकिल वितरण, स्कूली व लैपटॉप वितरण, एफएलएन गतिविधियां, बीईओ व बीआरसी के निरीक्षण की स्थिति, पीएम श्री एवं सीएम स्कूलों के संचालन, निर्माणाधीन सीएम राइस व छात्रावास भवनों की जानकारी ली।

सामाजिक न्याय विभाग को निर्देश दिए गए कि चिन्हांकित दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूलवार शिविर आयोजित किए जाएं। आगामी 6 अक्टूबर से एल्मको द्वारा आयोजित होने वाले कृत्रिम उपकरण वितरण शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सीईओ जनपदों को हितग्राहियों के लिए सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही शिविर दिवस पर ही दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

मत्स्य विभाग से योजनावार लक्ष्य एवं प्रगति, तालाबों के पट्टों की स्थिति एवं मछुआ समितियों की गतिविधियों की जानकारी ली गई। खाद्य विभाग से खाद्यान्न वितरण, धान व सोयाबीन उपार्जन हेतु कृषकों के पंजीयन, गिरदावरी की स्थिति तथा ई-केवाईसी की समीक्षा की गई। कृषि विभाग के समीक्षा के दौरान जिलें में सोयाबीन के रकबे की जानकारी के साथ ही भावांतर योजना के क्रियान्वयन की बारे में जानकारी ली।

आयुष विभाग से औषधीय पौधों के उत्पादन एवं चिकित्सालय संचालन की स्थिति जानी गई। स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन से जिला चिकित्सालय व स्वास्थ्य केंद्रों की उपलब्ध सुविधाएं तथा विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों की प्रगति की जानकारी प्राप्त हुई।

खेल विभाग से खेल प्रोत्साहन अभियान, प्रशिक्षण कार्य तथा सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। लोक निर्माण विभाग, आरईएस, पीआईयू एवं प्रधानमंत्री सड़क परियोजना सहित अन्य निर्माण विभाग के अधिकारियों से प्रगतिरत सड़कों एवं भवन निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई।

पीएचई एवं जल निगम से जल जीवन मिशन और समूह नल-जल योजनाओं की प्रगति जानी गई। कलेक्टर ने विशेष रूप से पायली समूह नल-जल योजना की गति तेज करने के निर्देश दिए। जनजातीय कार्य विभाग से उनके स्कूलों, छात्रावासों तथा छात्रवृत्ति वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन, धरती आबा योजनाओं पर सर्व प्राथमिक में कार्य करने के निर्देश दिए।

रोजगार विभाग से रोजगार मेलों एवं कैरियर काउंसलिंग की जानकारी ली। आबकारी विभाग से राजस्व वसूली तथा अवैध शराब पर की गई कार्रवाई पर चर्चा की। महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या, संचालन की स्थिति, गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या, एनआरसी की स्थिति एवं पोषण माह की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

इसी प्रकार जिला पंजीयक से लक्ष्य अनुरूप वसूली, खनिज विभाग से खनिज संपदा एवं राजस्व की स्थिति, योजना अधिकारी से निधियों से संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली गई। सहकारी केंद्रीय बैंक से ऋण वितरण, वसूली, उर्वरक उपलब्धता व वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र से स्वरोजगार मूलक योजनाओं, औद्योगिक क्षेत्रों के विकास एवं भूमि आवंटन की जानकारी प्राप्त हुई।

उद्यानिकी विभाग को उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग से पशु चिकित्सालयों की स्थिति, विभागीय गौशाला, टीकाकरण एवं अन्य योजनाओं की प्रगति जानी गई। उन्होंने जल संसाधान विभाग के अधिकारियों से रबी फसल के लिए सिंचाई परियोजना के सम्बंध में चर्चा कर तय समय सीमा में किसानों को पानी उपलब्ध कराने के लिए नहरों की मरम्मत की कार्यवाही त्वरित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने अन्य विभागों के भी विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर श्री सी.एल. चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

रिपोर्ट:-जिला ब्यूरो जितेंद्र बघेलWhatsApp Image 2025 10 04 at 19.19.08

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 11 at 23.16.13

सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

July 12, 2026
e16154b3 cbaa 4b74 81a3 2c30e182e785

यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना

July 11, 2026
8fb1c307 08db 4f62 8650 04d023062df8

थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,257
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026827
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026756
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026613
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 07 11 at 23.16.13 देश

सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

By PolicewalaJuly 12, 20261

​सहसराम: आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
e16154b3 cbaa 4b74 81a3 2c30e182e785

यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना

July 11, 2026
8fb1c307 08db 4f62 8650 04d023062df8

थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार

July 11, 2026
38758c83 54ac 4415 a12a d389681205d3

एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर ₹4,25,000 की साइबर धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड आरोपी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार करने में थाना नीलगंगा पुलिस को सफलता।

July 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 07 11 at 23.16.13

सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

July 12, 2026
e16154b3 cbaa 4b74 81a3 2c30e182e785

यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना

July 11, 2026
Visitors
1749838
This Month : 20778
This Year : 321755
Total Users : 1324075
Views Today : 3050
Total views : 5785348
Who's Online : 23
Server Time : 2026-07-12
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.