Janhvi Kapoor ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ निकली वेकेशन मनाने, एयरपोर्ट पर दोनों को किया गया स्पॉट

0

जाह्नवी कपूर और शेखर पहाड़िया को रविवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों साथ में समर वेकेशन मनाने के लिए मुंबई से बाहर जा रहे हैं। रविवार की सुबह दोनों को मुंबई से बाहर जाते देखा गया। गौरतलब है कि मुंबई में भारी गर्मी पड़ रही है, जहां जाह्नवी कपूर ने इस अवसर पर ओवरसाइज ब्लेजर सूट पहन रखा था। वहीं, शिखर पहाड़िया कैजुअल लुक में नजर आए।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को तिरुपति बालाजी मंदिर में देखा गया था। दोनों दर्शन करने तिरुमाला पहुंचे थे। शिखर पहाड़िया के जन्मदिन पर दोनों ने न सिर्फ बालाजी भगवान को नमन किया, बल्कि पूजा-अर्चना भी की। गौरतलब है कि ई टाइम्स ने इसके पहले पुष्टि की है कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया बतौर कपल एक बार फिर साथ आ गए हैं। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं।

लंबे समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था। दिसंबर 2022 में दोनों एक बार फिर साथ आ गए हैं। शिखर पहाड़िया ने जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और बोनी कपूर के साथ हाल ही में, पार्टी भी की थी। वह बोनी कपूर के साथ एक कार्यक्रम के ओपनिंग गाला में भी नजर आए थे। जाह्नवी कपूर का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। शिखर पहाड़िया को लेकर वह कई पोस्ट भी कर चुकी है। उनकी पोस्ट से भी पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे के करीब है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here