Policewala
Home अपराध प्रेम कहानी का ऐसा अंत: चंडीगढ़ के होटल में मिली थी युवती की लाश, जांच में सामने आया खौफनाक सच
अपराधदेश

प्रेम कहानी का ऐसा अंत: चंडीगढ़ के होटल में मिली थी युवती की लाश, जांच में सामने आया खौफनाक सच

चंडीगढ़

एक लड़की को एक परिवार ने गोद लिया। गोद लेने वाले परिवार के बेटे को उस लड़की से प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। प्यार का खुमार उतरा भी नहीं था कि पति बेवफाई करने लगा और किसी और के साथ भाग गया। लड़की ने भी किसी और से दिल लगा लिया। लेकिन ये बात उसके पति को पसंद नहीं आई और उसने अपनी पत्नी का गला काट डाला। चंडीगढ़ के गांव किशनगढ़ में होटल में लड़की की हत्या मामले में ये खुलासा हुआ है। एक प्रेम कहानी का ऐसा अंत जान पुलिस भी हैरान रह गई। गांव किशनगढ़ के होटल में नेपाली युवती क्रिस्टल लोहानी (19) की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मूलरूप से नेपाल निवासी आशीष लोहानी (28) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पांच महीने शादी की थी। इसके बाद नेपाल से चंडीगढ़ आए थे। आशीष इंडस्ट्रियल एरिया, फेज- 1 के एक नाइट क्लब में नौकरी करता था वहीं, क्रिस्टल सेक्टर- 26 के एक स्पा में काम करने लगी। दोनों मनीमाजरा के पिपलीवाला टाउन में रहने थे। इसी दौरान आशीष की जिंदगी में एक और लड़की आ गई। वह 18 साल की थी और मनीमाजरा में आशीष की बिल्डिंग में ही रहती थी। जब दोनों नेपाल भागने लगे तो गोरखपुर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद वह वापस आ गए, लेकिन तब क्रिस्टल घर छोड़ कर जा चुकी थी। आशीष ने क्रिस्टल को ढूंढने की कोशिश की। आठ मार्च को वह उसे अपने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिली। उसने कहा कि अब वह आशीष के साथ नहीं रहना चाहती। इसके बाद क्रिस्टल और उसके प्रेमी ने आशीष की पिटाई की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

शिविर में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता पूर्वक करें निराकरण – एसडीएम

शिविर में लगाई गई विभागीय स्टालों का अवलोकन करते हुए प्राप्त आवेदनों...

स्कूली बसों में पैनिंग बटन, बस चालक व हेल्पर का नम्बर हो प्रदर्शित-कलेक्टर श्री विजय दयाराम के

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जगदलपुर 03 सितंबर 2024/ कलेक्टर श्री...

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने वेटलिफ्टिंग में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का किया सम्मान

खिलाड़ियों को पदक देकर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं रायपुर 03 सितंबर...

ताइवान और भारत ने निवेश और विकास को दिया बढ़ावा, दोनों देशों ने बढ़ाया हाथ

ताइवान और भारत के बीच द्विपक्षीय सहयोग ने न केवल आर्थिक विकास...