Policewala
Home राजनीति राहुल गांधी पर किरण रिजिजू का पलटवार, बोले- टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
राजनीति

राहुल गांधी पर किरण रिजिजू का पलटवार, बोले- टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

भुवनेश्वर,

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर इशारों-इशारों में हमला बोला है। रिजिजू ने राहुल के लंदन में दिए उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में लोकतंत्र और न्यायपालिका खतरे में है। रिजिजू ने कहा कि दुनिया को यह बताने की कोशिश की जा रही है कि भारतीय न्यायपालिका और लोकतंत्र संकट में है, लेकिन यह सिर्फ कोरा झूठ है और भारत की छवि खराब करने की कोशिश है।

लोकतंत्र हमारे खून में

भुवनेश्वर में केंद्रीय सरकार के विधि अधिकारियों के सम्मेलन में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय न्यायपालिका स्वतंत्र है। और भारतीय न्यायपालिका को कभी भी विपक्षी दल की भूमिका निभाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। कोई भी भारतीय लोकतंत्र पर सवाल भी नहीं उठा सकता क्योंकि लोकतंत्र हमारे खून में दौड़ता है।

टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों को मिलेगा जवाब

रिजिजू ने अप्रत्यक्ष रूप से राहुल पर हमला करते हुए कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों को बेहतर ढंग से समझना चाहिए कि भारत किसके नेतृत्व में महान कायाकल्प की यात्रा पर निकल पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम भारत के लोग इन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। मंत्री ने कहा कि इन गिरोहों को भारत विरोधी विदेशी संस्थाओं का सक्रिय समर्थन मिलता है। व्यवस्थित रूप से वे भारतीय लोकतंत्र, भारतीय सरकार, न्यायपालिका और रक्षा, चुनाव आयोग, जांच एजेंसियों जैसे सभी महत्वपूर्ण अंगों की विश्वसनीयता पर हमला करते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

.जब राहुल गांधी ने की ट्रक की सवारी, दिल्ली से पहुंचे चंडीगढ़; चालकों की समस्याएं भी सुनीं

नई दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी नेता राहुल गांधी इन...

कांग्रेस की आदत है विवाद खड़े करना’ शशि थरूर के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

नई दिल्ली देश में नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सियासत...