फिरोजाबाद

 

*फिरोजाबाद।* थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम सेंधलपुर से 9 वर्षीय बालिका लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर थाना सिरसागंज में केस दर्ज किया गया है।

खुशबू पुत्री राम सिंह उम्र करीब 09 वर्ष दिनांक 27-09-2026 को दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर खेलते हुए कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी।

बालिका ने गायब होते समय बैंगनी रंग का पायजामा और मैरून रंग की हाफ टी-शर्ट पहन रखी थी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के बारे में कोई जानकारी मिले तो इन नंबरों पर संपर्क करें –
– क्षेत्राधिकारी सिरसागंज – 9454458202
– थाना प्रभारी सिरसागंज – 9454403378
– सोशल मीडिया सेल – 7839859141

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद

Leave A Reply

Exit mobile version