फिरोजाबाद
9 मई, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद न्यायाधीश ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई शनिवार को लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जन-जागरूकता के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. बब्बू सारंग ने राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी देव दत्त एवं प्राधिकरण सचिव सुश्री योगेश शिवा सहित अन्य न्यायाधीशों की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद के “न्याय रथ”, पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,,
बाहन विभिन्न जनपदीय क्षेत्रों में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति आमजन को जागरूक करेंगे दोपहर को एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (ADM), पुलिस अधीक्षक नगर (SP City), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO), मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), अपर नगर आयुक्त, समस्त बैंक प्रबंधकगण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे 9 मई शनिवार को आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने वादों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कर सफल बनाए
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद
