शासन की योजना स्वामित्व पंजीयन ,कार्य के दौरान राजस्व टीम से विवाद करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कुठला पुलिस की सख्त कार्रवाई ।
दिनांक – 23/10/2026
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
दिनांक 22/10/2026 को ग्राम खडौला, पटवारी हल्का नंबर 07 तहसील कटनी नगर में हल्का पटवारी द्वारा स्वामित्व पंजीयन का कार्य किया जा रहा था जिसमें ग्राम खडौला निवासी सोनू पिता विशंभर सिंह द्वारा विवाद किया जा रहा था , उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा भी समझाइस देने उसके बाद भी नहीं माना ,विवाद एवं झगड़े की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस स्टाफ ने देखा कि सोनू सिंह पिता विसंभर सिंह ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम खड़ौला, कटनी शराब के नशे में विवाद कर रहा था तथा समझाइश देने पर भी आम रोड पर उत्तेजित होकर मारपीट करने पर आमादा था। उसके द्वारा संज्ञेय अपराध किए जाने की आशंका के चलते पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 170/126(बी), 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कटनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया । जेल वारंट ,पर जेल दाखिल कराया गया।

रिपोर्ट जितेन्द्र मिश्रा

Leave A Reply

Exit mobile version