Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
7ab36369 9f18 4e1d 88df aec62b89e7ba

जमुना में दो दिवसीय भव्य दंगल प्रतियोगिता का शानदार समापन, महिला पहलवानों ने फिर दिखाया दमखम

July 18, 2026
0e8ae572 5552 4fa9 be27 bdaf5800abbc

बंडोल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

July 18, 2026
WhatsApp Image 2026 07 18 at 18.07.55 1

भारी बारिश के बीच सोसायटी की दीवार तोड़ने पर हंगामा, पार्षद बोले- ‘डूब रहे लोगों को बचाने के लिए किया नेक काम’, सोसायटी ने दर्ज कराई शिकायत

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जमुना में दो दिवसीय भव्य दंगल प्रतियोगिता का शानदार समापन, महिला पहलवानों ने फिर दिखाया दमखम
  • बंडोल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब
  • भारी बारिश के बीच सोसायटी की दीवार तोड़ने पर हंगामा, पार्षद बोले- ‘डूब रहे लोगों को बचाने के लिए किया नेक काम’, सोसायटी ने दर्ज कराई शिकायत
  • पुलिस नें अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाकर दो आरोपियों को दबोचा
  • बिलासपुर में भारी बारिश से रेल यातायात प्रभावित, 5 ट्रेनें रद्द और 3 आंशिक रूप से संचालित
  • मरवारी पंचायत में लगभग 9 लाख की सीसी रोड पर सवालों का पहाड़! बिना पन्नी, कमजोर बेस और फ्यूरी मशीन से निर्माण के आरोप
  • छिंदवाड़ा :खजरी चौक पर 5 स्कूली बच्चे सोनम वांगचुक के समर्थन में धरने पर बैठे!
  • जुन्नारदेव पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल, अस्पताल में चलाया जनजागरूकता अभियान
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - *’ 4398 दिन बनाम 4399 दिन नॉट आउट ‘*
क्षेत्रीय खबर

*’ 4398 दिन बनाम 4399 दिन नॉट आउट ‘*

PolicewalaBy PolicewalaJune 11, 2026No Comments22 Views
WhatsApp Image 2026 06 11 at 08.59.27

*’ 4398 दिन बनाम 4399 दिन नॉट आउट ‘*

*’ रिकॉर्ड बनते ही हैं , टूटने के लिए ‘* 

 

लेखक राकेश झा मंडला

 

पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया में हलचल मची हुई थी । राहुल गांधी सहित सम्पूर्ण कांग्रेस विचिलित थी । मुद्दा कुछ ख़ास न होते हुए भी कांग्रेसियों को कचोटने वाला था । वैसे देखा जाए तो यह मुद्दा  ‘ न सूत ना कपास , जुलाहों में लठ्ठम लठ्ठा ‘  वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा था । मुद्दा 4398 बनाम 4399 का । आम जनता को इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा था । लेकिन , राजनीतिक गर्मा-गर्मी ने इसे आम जनता के लिए रुचिकर बना दिया । स्वतंत्र भारत में  प्रधानमंत्री के पद पर सबसे अधिक समय तक बने रहने का रिकॉर्ड पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम था । नई – नई आजादी मिली थी । महात्मा गांधी के पश्चात देश में सबसे बड़ा नाम पंडित नेहरू का था । चूंकि , सरदार पटेल , डॉ राजेन्द्र प्रसाद जैसे अन्य नामचीन लोग राजनीतिक रूप से सत्ता के लिए ललायित नहीं थे , उनका लक्ष्य देश को गुलामी की जंज़ीरों से स्वतंत्र करवाने का था । लक्ष्य में सफलता मिल चुकी थी । उक्त वर्णित नेताओं की किसी तरह की राजनीतिक महत्वकांक्षा नहीं थी । दूसरी ओर पंडित नेहरू बड़े परिवार के चिराग थे । पारिवारिक रुतबा और रुआब के बीच बढ़े – पले । सत्ता की ताक़त का महत्व समझने वाले पंडित नेहरू को महात्मा गांधी का साथ था । आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बनने की ज़िद और उसके फलस्वरूप देश के बंटवारे का दंश जनता ने सहा । पंडित नेहरू का व्यक्तित्व दिनों दिन बढ़ता गया । कमजोरियों को छुपाकर , उनकी अच्छाईयों का बखान किया जाता रहा है । लगातार तीन बार प्रधानमंत्री पद पर आसीन पंडित नेहरू मृत्यु तक प्रधानमंत्री बने रहे । उनका यह कार्यकाल 4398 दिनों तक निर्द्वन्द चलता रहा । उसके पश्चात देश की राजनीतिक परिस्थितियां बदलती चली गई । विपक्षी पार्टियों का प्रभुत्व क्रमशः बढ़ने लगा । श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल विपक्षी दलों के लिए काल बन गया था । लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आव्हान पर 1977 के लोकसभा चुनावों में समस्त विपक्षी दलों का विलय कर जनता पार्टी का उदय । कांग्रेस की पराजय और उसके पश्चात जनता पार्टी में फूट । फलस्वरूप मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस की पुनः विजय । ये ऐसे राजनीतिक घटनाक्रम थे , जिन्होंने किसी भी प्रधानमंत्री को स्थायित्व नहीं दिया । सन 2004 में मनमोहन सिंह ऐसे प्रधानमंत्री बने जिन्होंने दो पंचवर्षीय कार्यकाल लगातार पूर्ण किये । यह इंदिरा गांधी के बाद पहली बार हुआ था ।

फिर आया 2014 का लोकसभा चुनाव , जिसने इतिहास बनाना प्रारम्भ किया । नरेंद्र मोदी पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बने । हालांकि सरकार को एनडीए की सरकार ही कहा गया , लेकिन भाजपा को पहली बार लोकसभा में पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ था । नरेंद मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में जो सफ़र 2014 में प्रारंभ हुआ था , वो आज भी जारी है । जून 10 , 2026 के दिन नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिन पूर्ण कर लिए ।

इस बात को अनावश्यक रूप से आवश्यकता से अधिक तूल दिया जा रहा है । कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष जहाँ इस उपलब्धि को नकारते हुए नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कर रहा है , वहीं दूसरी ओर भाजपा और उसके सहयोगी दल इसे महान उपलब्धि साबित करने में लगे हुए हैं । सही मायने में देखा जाए तो यह राजनीतिक दलों का दिमागी दिवालियापन है । पंडित नेहरू जब प्रधानमंत्री बने उस वक्त देश की परिस्थितियां कुछ और थीं । जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने उस समय देश और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां कुछ और थीं । पंडित नेहरू के समय विपक्षी दलों और नेताओं की विचारधारा और सोच कुछ और थी । नरेंद्र मोदी के समय विपक्षी दलों और नेताओं की विचारधारा और सोच कुछ और है । पंडित नेहरू और नरेंद्र मोदी की तुलना करना बिलकुल अनुचित है । दो व्यक्तियों के कार्य करने के तरीके समय और परिस्थितियों पर निर्भर होते हैं । उनके निर्णय लेने की क्षमता और उसके दूरगामी परिणाम उनके व्यक्तित्व को स्थापित करती है । पंडित नेहरू के द्वारा लिए गए निर्णयों की समीक्षा की जा सकती है , लेकिन जो निर्णय आज नरेंद्र मोदी ले रहे हैं , उनकी समीक्षा दस – पन्द्रह वर्षों पश्चात सम्भव है । 2014 के कार्यकाल में उनके द्वारा लिए गए निर्णयों के परिणाम ही देश को आज अंतर्राष्ट्रीय पटल पर हर क्षेत्र में मजबूती के साथ खड़ा रख पाने में सफल हुए हैं । भले ही विपक्षी दल के नेता विरोध स्वरूप उसमें खामियां निकालते रहें । किन्तु , सत्य यही है , कि विपक्षी दल के नेता आज तक अपने किसी भी आरोप को सही साबित कर पाने में सफल नहीं हुए हैं । पंडित जवाहर लाल नेहरू का प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक देश का प्रतिनिधित्व करने का रिकॉर्ड टूट गया , तो इस बात को कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों को यह सहर्ष स्वीकार करना चाहिए । क्योंकि , रिकॉर्ड बनते ही हैं , टूटने के लिए ।

 

मंडला से अशोक मिश्रा की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 18 at 18.07.55 1

भारी बारिश के बीच सोसायटी की दीवार तोड़ने पर हंगामा, पार्षद बोले- ‘डूब रहे लोगों को बचाने के लिए किया नेक काम’, सोसायटी ने दर्ज कराई शिकायत

July 18, 2026
WhatsApp Image 2026 07 18 at 17.42.21 1

पुलिस नें अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाकर दो आरोपियों को दबोचा

July 18, 2026
WhatsApp Image 2026 07 18 at 17.16.32

बिलासपुर में भारी बारिश से रेल यातायात प्रभावित, 5 ट्रेनें रद्द और 3 आंशिक रूप से संचालित

July 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,263
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026835
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026760
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026616
Don't Miss
7ab36369 9f18 4e1d 88df aec62b89e7ba Policewala

जमुना में दो दिवसीय भव्य दंगल प्रतियोगिता का शानदार समापन, महिला पहलवानों ने फिर दिखाया दमखम

By PolicewalaJuly 18, 202623

अनूपपुर। जमुना के मुख्य दुर्गा पंडाल में 17 एवं 18 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
0e8ae572 5552 4fa9 be27 bdaf5800abbc

बंडोल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

July 18, 2026
WhatsApp Image 2026 07 18 at 18.07.55 1

भारी बारिश के बीच सोसायटी की दीवार तोड़ने पर हंगामा, पार्षद बोले- ‘डूब रहे लोगों को बचाने के लिए किया नेक काम’, सोसायटी ने दर्ज कराई शिकायत

July 18, 2026
WhatsApp Image 2026 07 18 at 17.42.21 1

पुलिस नें अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाकर दो आरोपियों को दबोचा

July 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
7ab36369 9f18 4e1d 88df aec62b89e7ba

जमुना में दो दिवसीय भव्य दंगल प्रतियोगिता का शानदार समापन, महिला पहलवानों ने फिर दिखाया दमखम

July 18, 2026
0e8ae572 5552 4fa9 be27 bdaf5800abbc

बंडोल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: गुम नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

July 18, 2026
Visitors
1761362
This Month : 32302
This Year : 333279
Total Users : 1335599
Views Today : 3791
Total views : 5816070
Who's Online : 11
Server Time : 2026-07-18
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.