धमतरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिहावा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में करीब तीन वर्षों से फरार आरोपी राकेश उर्फ बैराग्य मरकाम, उम्र 26 वर्ष, निवासी भालूपानी, थाना शोभा, जिला गरियाबंद, को गिरफ्तार किया है।
थाना सिहावा के अपराध क्रमांक 92/2023 में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज था। फरारी के चलते न्यायालय द्वारा 13 सितंबर 2023 को स्थायी वारंट जारी किया गया था। मुखबिर से आरोपी के गरियाबंद में मौजूद होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिहावा निरीक्षक चक्रधर बाघ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में सउनि दुलाल नाथ, आरक्षक हरीश कावड़े एवं वाहन चालक आरक्षक हेमलाल ध्रुव का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- गरियाबंद पुलिस की जन चौपाल: ग्रामीणों से सीधा संवाद, सुरक्षा के लिए CCTV लगाने की अपील
- ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार।
- डीसीपी पश्चिम क्षेत्र के निर्देशन में आजाद चौक पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने वाला और बैटरी चोर गिरफ्तार।
- पंचायतों की लंबित राशि पर सरपंच संघ का अल्टीमेटम! 4 नवंबर तक भुगतान नहीं तो कलेक्ट्रेट घेराव और चक्काजाम
- राज्य स्तरीय वॉलीबॉल में डिंडौरी की बेटियों का जलवा, फाइनल में नर्मदापुरम को हराकर बनीं चैंपियन
- 103 रजिस्ट्रियां, शानदार प्रदर्शन! पटवारी सतेंद्र तिवारी को एसडीएम फरहान इरफान जमादार ने किया सम्मानित
- 5 घरेलु सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग करने पर जब्त
- उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने गौशाला का किया निरीक्षण







