Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.50.24

सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के तहत थाना जुन्नारदेव द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 14.26.00

*छिंदवाड़ा महिला थाना द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित**

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 13.14.10 1

अखिल भारत वर्षीय अयोध्या वासी वैश्य समाज महिलाओं की कटनी में बैठक

June 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के तहत थाना जुन्नारदेव द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • *छिंदवाड़ा महिला थाना द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित**
  • अखिल भारत वर्षीय अयोध्या वासी वैश्य समाज महिलाओं की कटनी में बैठक
  • वाराणसी में मानकों के विपरीत धड़ल्ले से चल रहे कोचिंग और लाइब्रेरी सेंटर, अलीगंज की घटना के बाद जागा VDA
  • दमुआ :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ…
  • खेत तालाब निर्माण में अनियमितता के आरोप मजदूरी और सामग्री भुगतान पर उठे सवाल ग्राम पंचायत बरतरा का मामला 
  • स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम तेवरी से चोरी हुई मोटर साइकिल को किया को किया बरामद
  • ग्राम पंचायत चादनखेड़ा में भ्रष्टाचार के आरोप, फर्जी बिलिंग और विकास कार्यों पर उठे सवाल
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - *220 बिस्तरीय जिला अस्पताल मनेन्द्रगढ़ में अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ, अब 136 प्रकार की जांचें होंगी नि:शुल्क*
क्षेत्रीय खबर

*220 बिस्तरीय जिला अस्पताल मनेन्द्रगढ़ में अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ, अब 136 प्रकार की जांचें होंगी नि:शुल्क*

PolicewalaBy PolicewalaMay 31, 2026No Comments20 Views
WhatsApp Image 2026 05 31 at 11.54.31

*220 बिस्तरीय जिला अस्पताल मनेन्द्रगढ़ में अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ, अब 136 प्रकार की जांचें होंगी नि:शुल्क*

*स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया उद्घाटन, एम्स जैसी जांच सुविधाएं अब जिले में ही उपलब्ध*
*मनेन्द्रगढ – एमसीबी* – जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 220 बिस्तरीय जिला अस्पताल मनेन्द्रगढ़ में अत्याधुनिक अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के करकमलों से संपन्न हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) एमसीबी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री द्वारा फीता काटकर लैब के उद्घाटन से हुई। इसके पश्चात उन्होंने लैब का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध आधुनिक मशीनों एवं जांच सुविधाओं की जानकारी ली।

*55 से बढ़कर 136 प्रकार की जांचें होंगी उपलब्ध*

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि अब तक जिला अस्पताल में लगभग 50 से 55 प्रकार की जांचें ही संभव थीं, लेकिन अटल आरोग्य लैब शुरू होने के बाद 136 प्रकार की बीमारियों से संबंधित जांचें पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि जिले के अन्य शासकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों से भी सैंपल एकत्र कर जांच के लिए मनेन्द्रगढ़ भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट सीधे चिकित्सकों और मरीजों के मोबाइल फोन तक पहुंचाई जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और रिपोर्ट मिलने में होने वाली देरी समाप्त होगी। इससे मरीजों को जांच के लिए रायपुर या एम्स जैसे बड़े संस्थानों की ओर रुख करने की आवश्यकता भी कम होगी।WhatsApp Image 2026 05 31 at 11.54.30 1 WhatsApp Image 2026 05 31 at 11.54.29

डॉ. खरे ने हाल ही में जिला अस्पताल में एक ही दिन में हुई 9 जटिल सर्जरियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जिले में बढ़ती स्वास्थ्य सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

*एक दिन भी इंतजार नहीं करना चाहते थे : स्वास्थ्य मंत्री*

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ जल्दबाजी में नहीं बल्कि जनता के हित को प्राथमिकता देते हुए किया गया है।

उन्होंने कहा, “हम एक भी दिन देरी नहीं करना चाहते थे। जितनी जल्दी यह सुविधा शुरू होती, उतनी जल्दी क्षेत्र के लोगों को 136 प्रकार की आधुनिक जांचों का लाभ मिलना संभव होता। इसलिए औपचारिकताओं की बजाय जनता को सुविधा देना अधिक आवश्यक था।”

*अटल जी के सपनों को साकार कर रही है सरकार*

श्री जायसवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि देश के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें। अटल आरोग्य लैब उसी सोच का साकार स्वरूप है।

उन्होंने बताया कि मनेन्द्रगढ़ में प्रारंभ हुई यह लैब प्रदेश की चौथी अटल आरोग्य लैब है और आगामी एक सप्ताह के भीतर छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी बीमारी के उपचार का आधार सही जांच और सटीक पहचान होती है। यदि बीमारी का सही पता नहीं चलेगा तो उपचार भी प्रभावी नहीं हो सकेगा। इसी सोच के साथ राज्य सरकार एम्स स्तर की जांच सुविधाएं जिला स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

*अस्पतालों में आया बड़ा बदलाव*

अपने संबोधन में श्री जायसवाल ने कहा कि विधायक रहते हुए वे अस्पतालों में सफाई, खराब पंखे और मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दे उठाया करते थे, लेकिन आज उन्हें संतोष है कि अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों में वातानुकूलित वार्ड, अत्याधुनिक मशीनें, बड़ी जांच सुविधाएं, डॉक्टरों एवं स्टाफ की भर्ती तथा स्थानीय स्तर पर जटिल ऑपरेशन जैसी व्यवस्थाएं स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की जनहितैषी सोच को दर्शाती हैं।

*सभी जांचों को आभा आईडी से जोड़ने के निर्देश*

स्वास्थ्य मंत्री ने मंच से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी जांचों को आभा (ABHA) हेल्थ आईडी से जोड़ा जाए, ताकि मरीज का पूरा चिकित्सा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहे। इससे भविष्य में प्रदेश या देश के किसी भी अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों को मरीज की संपूर्ण स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

*आयुष्मान योजना में देश में अग्रणी है छत्तीसगढ़*

मंत्री जायसवाल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से उपचार उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

उन्होंने बस्तर संभाग में चल रहे घर-घर स्वास्थ्य जांच अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि 36 लाख आबादी वाले क्षेत्र में मात्र डेढ़ माह के भीतर 24 लाख लोगों की जांच पूरी की जा चुकी है। अब दूसरे चरण में सरगुजा संभाग को लक्ष्य बनाया गया है। इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और भविष्य में यह प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

*जल्द शुरू होंगी डायलिसिस और सीटी स्कैन सुविधाएं*

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल चिरमिरी में शीघ्र ही डायलिसिस सेंटर तथा सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा, जिससे मरीजों को गंभीर बीमारियों के उपचार और जांच के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल केसरवानी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, नगर पंचायत झगराखांड अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

दरअसल अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ न केवल मनेन्द्रगढ़ बल्कि पूरे एमसीबी जिले के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे हजारों मरीजों को आधुनिक और नि:शुल्क जांच सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.50.24

सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के तहत थाना जुन्नारदेव द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 14.26.00

*छिंदवाड़ा महिला थाना द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित**

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 13.14.10 1

अखिल भारत वर्षीय अयोध्या वासी वैश्य समाज महिलाओं की कटनी में बैठक

June 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,210
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026818
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026747
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026609
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.50.24 क्षेत्रीय खबर

सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के तहत थाना जुन्नारदेव द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By PolicewalaJune 25, 20265

*‼️सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के तहत थाना जुन्नारदेव द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* *‼️कार्यक्रम शहर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 06 25 at 14.26.00

*छिंदवाड़ा महिला थाना द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित**

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 13.14.10 1

अखिल भारत वर्षीय अयोध्या वासी वैश्य समाज महिलाओं की कटनी में बैठक

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 11.43.45

वाराणसी में मानकों के विपरीत धड़ल्ले से चल रहे कोचिंग और लाइब्रेरी सेंटर, अलीगंज की घटना के बाद जागा VDA

June 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.50.24

सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के तहत थाना जुन्नारदेव द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 14.26.00

*छिंदवाड़ा महिला थाना द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित**

June 25, 2026
Visitors
1718078
This Month : 45943
This Year : 289995
Total Users : 1292315
Views Today : 1673
Total views : 5720301
Who's Online : 3
Server Time : 2026-06-25
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.