मध्य प्रदेश शासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 का आयोजन जिला खेल अधिकारी मनु धुर्वे के निर्देशानुसार 1 मई से विकासखंड घंसौर में प्रारंभ हुआ। 1 मई से 1 जून 2026 तक चलने वाला यह विशेष अभियान युवाओं को खेल, फिटनेस और व्यक्तित्व विकास से जोड़ेगा। इस वर्ष खेल शिविर में नए आयाम के साथ आधुनिक खेल प्रशिक्षण के साथ सीखेंगे जिसमें फिटनेस एवं स्वास्थ्य जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना, सामाजिक दायित्वों की समझ, के साथ युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल होगी साथ ही खेल समर कैंप बच्चों के शारीरिक विकास, टीम वर्क और नई कौशल सीखने के लिए एक बेहतरीन अवसर हैं। ब्लॉक समन्वयक शिवानी पराते के द्वारा बताया गया कि विकासखंड घंसौर में वॉलीबॉल एवं कबड्डी का प्रशिक्षण भाभा एकेडमी स्कूल ग्राउंड घंसौर में प्रारंभ हो चुका है राजवीर सोंधिया एवं ईश्वर पूसाम के माध्यम से खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी खिलाड़ीयों को खेल शिविर में भाग लेने के लिए पंजीकरण हेतु dsywmp पर जाएं या लिंक https://roh2026.pplicofe. com के माध्यम से या दफकोड स्कैन करें।
संदीप जयसवाल घंसौर रिपोर्टर
Trending
- शराब के नशे में ड्यूटी करना पड़ा महंगा, स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित, CMHO बोले स्वास्थ्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं
- अभिषेक चौबे ने संभाली विजयराघवगढ़ थाने की कमान, पदभार ग्रहण
- नगर परिषद शहपुरा में बढ़ा विवाद: सीएमओ ने अध्यक्ष पति और पार्षद पर लगाए दबाव व हस्तक्षेप के गंभीर आरोप
- विगत कई महीनों से आरडीवीवी में नहीं लग रही जनसुनवाई, MPSU ने किया विरोध
- *हत्या के मामले में अमरपाटन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 07 आरोपियों में से 03 आरोपी गिरफ्तार एवं विधि का उल्लंघन करने वाले 03 बालक अभिरक्षा में*
- *गरियाबंद की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान : मेधावी छात्राओं को मिली 6 लाख की प्रोत्साहन सहायता*
- छिंदवाड़ा देहात पुलिस की कार्यवाही, 27 पेटी शराब सहित बोलेरो गाडी जप्त एक आरोपी गिरफ्तार
- पुष्पराजगढ़ की अतरिया पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल







