दमुआ पुलिस का बड़ा एक्शन 

 

₹6.20 लाख की कथित धोखाधड़ी मामले में दो आरोपी जेल भेजे गए, एक  फरार

 

मिली जानकारी के अनुसार दमुआ थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 130/2026 में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, इस चर्चित मामले के एक अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार पुलिस दबिश दे रही है।

 

📌 घटना का विवरण इस प्रकार है थाना दमुआ दशरु पंद्राम पिता लखन पंद्राम उम्र 50 साल निवासी ग्राम डुंगरिया चौकी थाना जुन्नारदेव हाल तानसी थाना दमुआ के द्वारा पुलिस कार्यालय छिंदवाड़ा में एक लिखित आवेदन पत्र धोखाधड़ी कर रुपए खाते से ट्रांसफर करा लेने के सम्बन्ध में दिया था!

🖊️जिसकी जांच पर आरोपी सतीश कुमार डेहरिया पिता गुल्लू डेहरिया उम्र 33साल निवासी डवल स्टोरी तानसी दमुआ को उपनिरीक्षक खेलन सिंह करिहार जी( SI)द्वारा गिरफ्तार किया गया जिससे आरोपी से 1 लाख की नगद राशि बरामद हुई एवं  अपने छोटे भाई नितेश डेहरिया के खाते में 6 लाख 20 हजार डलवाए दोनों भाइयों ने साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया !

🖊️पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) एवं 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार प्लॉट दिलाने के नाम पर ₹6.20 लाख की कथित धोखाधड़ी, बैंक खाते से राशि स्थानांतरित करने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साथ पुलिस ने धोखाधड़ी के पैसों से खरीदे गए महंगे आईफोन दोनों भाइयों के पास से जब्त किए है !

🖊️दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेनुसार न्यायिक अभिरक्षा मे जिला निरुद्ध किया गया! मामले की विवेचना की जा रही हैं! वहीं एक अन्य आरोपी की भी शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है!

 

उपयुक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक प्रमोद सिरसाम जी एवं  उपनिरीक्षक खेलन सिंह करिहार जी, समस्त स्टाफ की रही*

पुलिस वाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका असेंबली रिपोर्टर भगवान दास साहू

Leave A Reply

Exit mobile version