रायगढ़ में “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी से करीब ₹32 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद न्यायालय की अनुमति से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रकाश मिश्रा ने सह आरोपी दीपक शर्मा के साथ मिलकर फर्जी बिल-वाउचर तैयार किए और अलग-अलग वाहनों के नाम पर कंपनी से भुगतान कराया। इसके लिए विभिन्न बैंक खातों का उपयोग कर रकम ट्रांसफर की गई। मामले में सह आरोपी दीपक शर्मा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने जांच के दौरान कई वाहन नंबरों का सत्यापन कराया, जो माल परिवहन से संबंधित नहीं पाए गए। मामले में बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़







