Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
1f87c49a b581 4a03 a51c 3d39c4bb8286

भटिया से जैतपुर तक निकली भाजपा की भव्य बाइक रैली

August 13, 2026
207bfa13 f942 439a 9a66 c79e79f008c6

हर घर तिरंगा अभियान के तहत थाना कुठला पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

August 13, 2026
75ba0eed 31ed 4f23 90e0 e2063156290e

चौकी निवार क्षेत्र के कस्बे में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे ग्रामवासी

August 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • भटिया से जैतपुर तक निकली भाजपा की भव्य बाइक रैली
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत थाना कुठला पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
  • चौकी निवार क्षेत्र के कस्बे में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे ग्रामवासी
  • किसान ट्रैक्टर रैली से गूंजा रूसा, तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश
  • एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर ने जवाहर नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण
  • कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक श्री सिंह की उपस्थिति में जिला एन कॉर्ड समिति की मासिक बैठक आयोजित।
  • मैहर में पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और माप की हुई जांच
  • हैकाथॉन और कोडिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - हैकाथॉन और कोडिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा
क्षेत्रीय खबर

हैकाथॉन और कोडिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

PolicewalaBy PolicewalaAugust 13, 2026No Comments0 Views
WhatsApp Image 2026 08 13 at 18.28.49 1

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

 

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर शासकीय आदर्श महाविद्यालय में हुए विविध आयोजन, तकनीक, नवाचार, स्टार्टअप और करियर को लेकर विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन

शहपुरा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में बुधवार को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं महाविद्यालय के समस्त संकायों के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तकनीक, अनुसंधान, नवाचार, करियर, स्टार्टअप एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य पी.एस. बरकड़े के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम संयोजक डॉ. नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे हुई।

तकनीक और नवाचार पर हुआ मंथन

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में ‘प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और नवाचार’ विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान एवं पैनल चर्चा आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को बदलते तकनीकी दौर में अनुसंधान और नवाचार की भूमिका से अवगत कराया गया। इसके बाद आयोजित कैरियर परामर्श सत्र में विद्यार्थियों को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई।

तीसरे सत्र में ‘सतत विकास के साथ टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप्स और इंटरप्रेन्योरशिप’ विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

हैकाथॉन और कोडिंग प्रतियोगिता बनी आकर्षण

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण हैकाथॉन एवं कोडिंग प्रतियोगिता रही। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी तकनीकी समझ, तार्किक क्षमता और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीक के व्यावहारिक उपयोग और समस्या समाधान की दिशा में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

महाविद्यालय परिसर में प्रौद्योगिकी संबंधी पुस्तकों का मेला एवं प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया।

युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी : बरकड़े

प्राचार्य पी.एस. बरकड़े ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं। तकनीक, नवाचार और नए विचारों के माध्यम से युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बदलती तकनीकी दुनिया के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सह-संयोजक डॉ. ए.के. राय सहित डॉ. प्रीति नेगी, डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. ज्योति त्रिपाठी, डॉ. बसंती चौहान, डॉ. कल्पना सागर, डॉ. राजू रैदास, डॉ. प्रतिभा उरमलिया, डॉ. परमेश कुमार साकेत एवं विशाल राजपूत का सहयोग रहा।

इस अवसर पर भगवत सिंह धुर्वे, डॉ. एल.एन. साहू, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. सी.एल. रैदास, डॉ. रश्मि चक्रवर्ती, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. सुरेन्द्र नागले, डॉ. अनिल कुमार झारिया, डॉ. टी.पी. साहू, कैलाश सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 13 at 18.29.48

मैहर में पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और माप की हुई जांच

August 13, 2026
WhatsApp Image 2026 08 13 at 18.26.50

कार्यालय नगर पालिका परिषद द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

August 13, 2026
WhatsApp Image 2026 08 13 at 18.19.19

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहपुरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

August 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,269
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026844
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026768
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026619
Don't Miss
1f87c49a b581 4a03 a51c 3d39c4bb8286 Policewala

भटिया से जैतपुर तक निकली भाजपा की भव्य बाइक रैली

By PolicewalaAugust 13, 20261

गूंजे’भारत माता की जय’ के नारे राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश: भाजपा मंडल जैतपुर ने…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
207bfa13 f942 439a 9a66 c79e79f008c6

हर घर तिरंगा अभियान के तहत थाना कुठला पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

August 13, 2026
75ba0eed 31ed 4f23 90e0 e2063156290e

चौकी निवार क्षेत्र के कस्बे में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे ग्रामवासी

August 13, 2026
98969730 5bff 4892 b2ae e3ebee3183b4

किसान ट्रैक्टर रैली से गूंजा रूसा, तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश

August 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
1f87c49a b581 4a03 a51c 3d39c4bb8286

भटिया से जैतपुर तक निकली भाजपा की भव्य बाइक रैली

August 13, 2026
207bfa13 f942 439a 9a66 c79e79f008c6

हर घर तिरंगा अभियान के तहत थाना कुठला पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

August 13, 2026
Visitors
1819318
This Month : 31788
This Year : 391235
Total Users : 1393555
Views Today : 3985
Total views : 5933484
Who's Online : 10
Server Time : 2026-08-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.