रायपुर
हथियार के साथ पुराना अपराधी नंदू शर्मा गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई
राजधानी में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंडरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भिक्षुक केंद्र के पास घेराबंदी कर शातिर अपराधी नंदू शर्मा को एक नग पिस्टल और खाली मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर (IPS) के कड़े निर्देशों के बाद, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडरी स्वराज त्रिपाठी के नेतृत्व वाली टीम ने यह प्रभावी कार्रवाई की।
पकड़ा गया आरोपी नंदू शर्मा, जो कुशालपुर का निवासी है, पहले भी हत्या और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन तलाशी में हथियार बरामद होने के बाद उसे दबोच लिया गया। थाना पंडरी में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पिस्टल की खरीदी-बिक्री के स्रोतों के संबंध में कड़ी पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति छत्तीसगढ़ द्वारा वृक्षारोपण अभियान, मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्ष रोपित कर प्रदेश अध्यक्ष ने की अभियान की आगाज, स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा था चंदन का पौधा।
- सुरेन्द्र साहू भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी बनाए गए
- अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति छत्तीसगढ़ द्वारा वृक्षारोपण अभियान, मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्ष रोपित कर प्रदेश अध्यक्ष ने की अभियान की आगाज, स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा था चंदन का पौधा।
- लोकतंत्र की मिसाल बना राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति का चुनाव
- डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
- थाना झारडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
- डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
- स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन* में यातायात पुलिस सिवनी द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।







