समाचार | सिवनी (मध्यप्रदेश)
स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में नगर पालिका में रखा गया मौन
सिवनी।। आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे नगर पालिका सिवनी कार्यालय में नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 02 मिनट का मौन रखकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विदित हो कि प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर देशभर में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया जाता है। इसी क्रम में नगर पालिका सिवनी द्वारा भी यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण किया।
रिपोर्ट : जितेंद्र बघेल
Trending
- जिलाबदरकेदोआरोपियोंकोकुठलापुलिसनेजिलाकटनीसहितसीमावर्तीजिलोंकेबाहरकियानिष्कासित
- विकासखंड स्तरीय प्राकृतिक खेती में फसल प्रबंधन के लिए रखी गई एक दिवसीय किसान संगोष्ठी
- विभिन्न ग्रामों में सम्पन्न हुई विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठकत्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति
- मनगटा युवती प्रकरण: राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार, विशलिंगवुड्स रिसोर्ट सील
- दुर्ग में स्टंटबाज युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- धमतरी पुलिस ने नीट परीक्षा-2026 के लिए कसी कमर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में मरीज के उपचार को लेकर विवाद, जांच के निर्देश
- आंखें हुसैनी हो गईं सांस्कृतिक सौहादर्य की मिसाल हैं हुसैनी ब्राह्मण
