Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 12 at 16.19.03

चरगांव स्कूल मे हर 5 बच्चों पर एक शिक्षक, कक्षा 6 के बच्चे नहीं सुना पाए सामान्य पहाड़े

August 12, 2026
WhatsApp Image 2026 08 12 at 15.57.30

जर्जर स्कूल भवन में 58 बच्चों का भविष्य दांव पर! एक कमरे में सिमटी पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई

August 12, 2026
WhatsApp Image 2026 08 12 at 15.32.26

अमृत हरित महाभियान के तहत कन्हान वैली स्कूल में पौधारोपण

August 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • चरगांव स्कूल मे हर 5 बच्चों पर एक शिक्षक, कक्षा 6 के बच्चे नहीं सुना पाए सामान्य पहाड़े
  • जर्जर स्कूल भवन में 58 बच्चों का भविष्य दांव पर! एक कमरे में सिमटी पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई
  • अमृत हरित महाभियान के तहत कन्हान वैली स्कूल में पौधारोपण
  • स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री पर कार्रवाई, 11 दुकानदारों पर जुर्माना
  • मनेंद्रगढ़ में गूंजा तिरंगे का गौरव, हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
  • स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर के नॉर्थ जोन में पुलिस का बड़ा अभियान: असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर कसा शिकंजा, वारंटी व कबाड़ी गिरफ्तार
  • छिंदवाड़ा पुलिस का रक्षाबंधन पर उपहार, 1करोड़ कीमत के 501 गुम मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए
  • कटे होंठ एवं फटे तालू से पीड़ित बच्चों के लिए 13 अगस्त को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर के नॉर्थ जोन में पुलिस का बड़ा अभियान: असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर कसा शिकंजा, वारंटी व कबाड़ी गिरफ्तार
क्षेत्रीय खबर

स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर के नॉर्थ जोन में पुलिस का बड़ा अभियान: असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर कसा शिकंजा, वारंटी व कबाड़ी गिरफ्तार

PolicewalaBy PolicewalaAugust 12, 2026No Comments3 Views
WhatsApp Image 2026 08 12 at 09.42.36 1

रायपुर:

आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) के विशेष निर्देशों के अनुपालन में रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन अंतर्गत अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए एक व्यापक व सघन जांच अभियान चलाया गया।WhatsApp Image 2026 08 12 at 09.41.39 1
यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। वहीं, मैदान पर इस अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आदित्य पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा और सहायक पुलिस आयुक्त (पण्डरी) श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के निर्देशन में किया गया। इसके तहत नॉर्थ जोन के खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी और खम्हारडीह थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ उतरकर दबिश दी।
विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने क्षेत्र के लगभग 300 निगरानी बदमाशों, गुंडों और असामाजिक तत्वों की जांच की, जिनमें से 130 से अधिक आरोपियों के खिलाफ कड़ा कानूनी एक्शन लिया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले 100 व्यक्तियों पर गुढ़ियारी, खमतराई और खम्हारडीह थानों में आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूमने वाले 3 आरोपियों को खमतराई व पण्डरी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले 8 आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर भी शिकंजा कसा। पुलिस टीमों ने कुल 19 वारंटों की तामिली की, जिनमें 6 स्थाई वारंटी, 10 गिरफ्तारी वारंटी और 3 जमानती वारंटी शामिल हैं।
चोरी के एक मामले में भी उरला थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धारा 303 बी.एन.एस. के तहत दर्ज अपराध में पुलिस ने विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बात स्वीकार करते हुए चोरी का सामान एक स्थानीय कबाड़ी को बेचने की जानकारी दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कबाड़ी मुकेश दास को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया और दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।
नॉर्थ जोन पुलिस का कहना है कि अवैध शराब, हथियार, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 12 at 16.19.03

चरगांव स्कूल मे हर 5 बच्चों पर एक शिक्षक, कक्षा 6 के बच्चे नहीं सुना पाए सामान्य पहाड़े

August 12, 2026
WhatsApp Image 2026 08 12 at 15.57.30

जर्जर स्कूल भवन में 58 बच्चों का भविष्य दांव पर! एक कमरे में सिमटी पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई

August 12, 2026
WhatsApp Image 2026 08 12 at 15.32.26

अमृत हरित महाभियान के तहत कन्हान वैली स्कूल में पौधारोपण

August 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,269
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026841
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026767
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026618
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 12 at 16.19.03 क्षेत्रीय खबर

चरगांव स्कूल मे हर 5 बच्चों पर एक शिक्षक, कक्षा 6 के बच्चे नहीं सुना पाए सामान्य पहाड़े

By PolicewalaAugust 12, 202611

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया 37 बच्चे, 7 शिक्षक… फिर भी पढ़ाई बेहाल! डिंडौरी /…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 12 at 15.57.30

जर्जर स्कूल भवन में 58 बच्चों का भविष्य दांव पर! एक कमरे में सिमटी पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई

August 12, 2026
WhatsApp Image 2026 08 12 at 15.32.26

अमृत हरित महाभियान के तहत कन्हान वैली स्कूल में पौधारोपण

August 12, 2026
WhatsApp Image 2026 08 12 at 14.46.03

स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री पर कार्रवाई, 11 दुकानदारों पर जुर्माना

August 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 12 at 16.19.03

चरगांव स्कूल मे हर 5 बच्चों पर एक शिक्षक, कक्षा 6 के बच्चे नहीं सुना पाए सामान्य पहाड़े

August 12, 2026
WhatsApp Image 2026 08 12 at 15.57.30

जर्जर स्कूल भवन में 58 बच्चों का भविष्य दांव पर! एक कमरे में सिमटी पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई

August 12, 2026
Visitors
1816035
This Month : 28504
This Year : 387951
Total Users : 1390272
Views Today : 2483
Total views : 5925734
Who's Online : 29
Server Time : 2026-08-12
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.