सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत और नशामुक्त भारत का संदेश, बनारस-वडनगर सेवा यात्रा का हुआ स्वागत
स्लीमनाबाद। युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, समाज में सेवा की भावना को मजबूत करने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान एवं नशामुक्ति संकल्प अभियान के तहत स्लीमनाबाद में भव्य सेवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बनारस से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा यात्रा एवं बाइक रैली का भी स्लीमनाबाद क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। मंच से सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न विद्यालयों एवं सामाजिक स्थलों पर जागरूकता, संवाद, प्रतियोगिताएं और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संकल्प
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर समाज सेवा, शिक्षा, संस्कार, स्वच्छता, नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण जैसे कार्यों से जोड़ना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। इसी भावना के साथ विद्यार्थियों एवं युवाओं को सेवा, संकल्प और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
अभियान का उद्देश्य केवल नशे से दूर रहने का संदेश देना ही।
*पुलिस वाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट।







