कटनी स्लीमनाबाद
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है जिनके निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक के नेतृत्व में स्लीमनाबाद पुलिस स्टाफ को दिनांक 01/08/2026 को आरोपी से 20 किलो 548 ग्राम गांजा जप्त करने में सफलता प्राप्त की है ।
*घटना का विवरण*- दिनांक 01/08/2026 को स्लीमनाबाद पुलिस को अपराध पतासाजी के दौरान ग्राम तेवरी राज स्वीट कॉर्न कैफे के बाजू मे बने यात्री प्रतीक्षालय पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था जो दोनों हाथों मे दो ट्राली बैग एक छोटा व एक बड़ा बैग लिए था जो पुलिस को देखकर घबराने लगा जिसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर हमराह स्टॉफ के घेराबन्दी कर पकड़कर पूछताछ पर अपना नाम अभिषेक यादव पिता स्व. तूफानी यादव उम्र 26 साल नि ग्राम घुघरी थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी का होना बताया संदेह होने पर उपरोक्त दोनों ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई जिसमें बड़े ट्रॉली बैग में 13 पैकेट एवं छोटे ट्रॉली बैग में 07 पैकेट खाकी रंग के टेप से में लिपटे हुए हरे रंग का मादक पदार्थ गांजा जैसी वस्तु पाया गया जिसकी पहचान करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जो तौल पर कुल 20 किलोग्राम 548 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत करीबन 2,10,000/- (दो लाख दस हजार) रुपये को विधिवत जप्त किया जाकर मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई । आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 497/2026 धारा 8/20 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । 
विशेष भूमिकाः- उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, प्र.आर.509 प्रेम शंकर पटेल, प्र.आर. 444 लखन पटेल, आरक्षक 138 सोनेसिंग, आरक्षक 218 अभिषेक राजावत, आरक्षक 399 रजनीश टेकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)