10 विद्यालयों की 80 स्कूल बसों का किया गया सघन निरीक्षण।
स्कूल संचालकों से वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र लिए गए एवं सुरक्षा मानकों का कराया गया पालन।
लापरवाहीपूर्वक स्कूल बस चलाने वाले चालक के विरुद्ध बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज।
भविष्य में स्कूल बसों के साथ-साथ ऑटो एवं मैजिक वाहनों की भी नियमित जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।
बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महिदपुर श्री ज़ेंडेन लिंगजर्पा के मार्गदर्शन में थाना महिदपुर पुलिस द्वारा नगर में संचालित स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।
जिसमें बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एम.पी.एस. स्कूल, अलंकार स्कूल, द एनिमेंट स्कूल, ओएसिस स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, जीनदाता इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, निर्मल किरण पब्लिक स्कूल, भारतमाता विद्या मंदिर, द रॉयल कॉन्वेंट स्कूल एवं सरस्वती विद्या मंदिर सहित कुल 10 विद्यालयों की 80 स्कूल बसों का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बसों में इमरजेंसी गेट, अग्निशमन यंत्र, फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही बस चालकों को निर्धारित वर्दी में वाहन संचालन करने, बसों में महिला शिक्षिका/अटेंडेंट की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सभी स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी विद्यालय संचालकों से उनके वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किए गए।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि दिनांक 06.07.2026 को जे.डी. स्कूल की बस क्रमांक MP-13-P-1274 का चालक वाहन को लापरवाहीपूर्वक संचालित कर रहा था। उक्त कृत्य पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 274/2026 अंतर्गत धारा 281 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
महिदपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी स्कूल बसों के साथ-साथ विद्यार्थियों के परिवहन में प्रयुक्त ऑटो एवं मैजिक वाहनों की नियमित जांच की जाएगी तथा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
▪️*सराहनीय भूमिका*-
इस विशेष अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उप निरीक्षक एन.एस. कनेश, उप निरीक्षक सुखचेन अरियाम, महेश चौहान, प्रधान आरक्षक 1084 विजयसिंह, आरक्षक आदिराम, आरक्षक राघव, आरक्षक नारायणसिंह एवं आरक्षक समरथ पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।
उज्जैन से जिला ब्यूरो रिंकू सोगानी
