सौर ऊर्जा के फायदे और पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता अभियान
रायपुर। सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भुवन पंचमुखी सॉल्यूशंस द्वारा स्कूलों, आवासीय हॉस्टल और छोटे गृह उद्योगों में जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुम्हारी एवं रोहिणीपुरम के निजी स्कूलों में विधि विशेषज्ञ एवं सोलर मित्र भुवनेश्वर मिश्रा ने सेमिनार लेकर विद्यार्थियों एवं अन्य उपस्थित लोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग, लाभ तथा पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी दी।
सेमिनार में बताया गया कि सौर ऊर्जा स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा का स्रोत है। सोलर पैनल के माध्यम से बिजली की खपत और घरेलू बिजली खर्च को कम करने के साथ-साथ पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी घटाई जा सकती है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- चिट्टा तस्करों पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, 3.65 लाख का मशरूका जब्त
- सौर ऊर्जा के फायदे और पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता अभियान
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नीमच जिले के दौरे पर, रामपुरा में चीता परियोजना के तहत होगा चीता विमुक्तिकरण कार्यक्रम
- वीबी-जीरामजी में अब 375 प्रकार के कार्य होंगे अनुमेय
- कंकाली नाका चौक पर श्री क्रांति संघ का भव्य गणेशोत्सव, 21 सितंबर को भंडारा
- आस्था की भीड़ के बीच खाकी का पहरा: एसीपी राठौड़ और थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल देर रात तक रहे मुस्तैद
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खिमला पार्टीशन में छोड़ेंगे मादा चीता
- गुमशुदा बालक को चौकी निवार पुलिस ने जम्मू-कटरा से किया दस्तयाब, परिजनों को किया सुपुर्द

