नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 20 सितंबर को नीमच जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री उज्जैन से हेलीकॉप्टर के माध्यम से नीमच पहुंचेंगे और इसके बाद विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे का प्रमुख आकर्षण रामपुरा क्षेत्र में चीता परियोजना के अंतर्गत आयोजित चीता विमुक्तिकरण कार्यक्रम रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह उज्जैन से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.30 से 12.15 बजे के बीच सीआरपीएफ नीमच स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा 12.30 बजे टाउन हॉल, नीमच पहुंचेंगे। इसके बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 1.35 बजे टाउन हॉल से सीआरपीएफ हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 1.45 से 2 बजे के बीच मुख्यमंत्री बीसी से बलराम कृषि महोत्सव (कृषि विभाग) के मेहर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सीआरपीएफ नीमच से ग्राम बासी, रामपुरा स्थित डीबीएल हेलीपैड पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे करीब 2.35 बजे ग्राम बासी पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम बुज, रामपुरा-गांधीसागर रोड स्थित चीता प्रोजेक्ट के गेट नंबर-4 पहुंचेंगे।
दोपहर 3 बजे होगा चीता विमुक्तिकरण कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रामपुरा क्षेत्र का यह दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3 से 3.30 बजे तक चीता परियोजना के अंतर्गत चीता विमुक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री चीता परियोजना से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री करीब 3.35 बजे ग्राम बासी स्थित डीबीएल हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा नीमच से भोपाल के स्टेट हैंगर के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम करीब 4.50 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात तथा कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारियों द्वारा भी चीता परियोजना स्थल पर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
चीता परियोजना के लिहाज से मुख्यमंत्री का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि रामपुरा-गांधीसागर क्षेत्र में चीता परियोजना के विस्तार और संरक्षण गतिविधियों के बीच आयोजित होने वाला विमुक्तिकरण कार्यक्रम वन्यजीव संरक्षण की दिशा में जिले के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा।।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच 9425108115

