दुर्ग।
सोशल मीडिया पर खुद को ‘किंग’, ‘डॉन’ और ‘गैंगस्टर’ बताकर हथियारों का प्रदर्शन करने, नशाखोरी को बढ़ावा देने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने अपनी पैनी नजरें टेढ़ी कर ली हैं। साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखते हुए ऐसे 6 व्यक्तियों को चिन्हित कर तलब किया है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में भय और तनाव का माहौल पैदा कर रहे थे।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इन 6 लोगों में से 4 आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने तत्काल उनके मोबाइल फोन से सभी आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट हटवाए। इसके बाद नाबालिगों के परिजनों को थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी गई और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले कानूनी व सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। इन सभी नाबालिगों और उनके अभिभावकों का सामाजिक पृष्ठभूमि प्रपत्र भरवाकर उन्हें आगे की काउंसलिंग के लिए भेजा गया है, जहाँ उन्हें समझाया गया कि एक छोटी सी भड़काऊ पोस्ट भी बड़े सामाजिक तनाव का कारण बन सकती है।
वहीं, इस मामले में शामिल 2 वयस्क आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। दोनों के मोबाइल से आपत्तिजनक सामग्री हटवाने के बाद छावनी थाने में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए वयस्क आरोपियों में कुलदीप सिंह (पिता जय सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी सेक्टर 11, थाना छावनी) और दुर्गेश सोनी (पिता नरेंद्र सोनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी प्रगतिनगर कैंप 1, थाना छावनी) शामिल हैं।
दुर्ग पुलिस ने आम जनता और विशेषकर अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें। अक्सर युवा वर्ग महज लाइक और फॉलोअर्स पाने की होड़ में ऐसी पोस्ट साझा कर देते हैं जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आती हैं। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि लड़ाई-झगड़े, गाली-गलौज, नशाखोरी, हथियारों के प्रदर्शन या धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले किसी भी पोस्ट पर भविष्य में भी इसी तरह की कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- रायपुर मध्य जोन में विशेष अभियान के तहत 154 आरोपी और संदिग्ध भेजे गए जेल
- घंसौर पहुंचे मानव अधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो, बोले— अधिकारों के हनन पर होगी तत्काल कार्रवाई
- सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 6 पर हुई कार्रवाई
- विकास की नई इबारत लिख रहा बिलासपुर, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू
- धमतरी पुलिस की नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट, 10 आरोपी गिरफ्तार; एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
- भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया जिला गरियाबंद की प्रथम बैठक संपन्न
- पुलिस थाना परदेशीपुरा ने चंद घंटों में चाकू से जानलेवा हमला का आरोपी गिरफ्तार किया
- 120 बोतल, 336 हाफ व 48 क्वाटर अग्रेंजी शराब (हरियाणा ब्रान्ड) अनुमानित कीमत 06 लाख रुपये सहित गिरफ्तार

