से गिरफ्तार, 46 लाख के जेवर पहले ही बरामद
सरगुजा, 21 सितंबर 2026। सीतापुर में ज्वेलर्स से करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की उठाईगिरी के मामले में सरगुजा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में शामिल दूसरे आरोपी शंकर प्रधान उर्फ बिन्नू (30) को ओडिशा के जाजपुर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से उठाईगिरी की वारदात को अंजाम देने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, 26 जुलाई 2026 को कांशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुणदेव सोनी अपनी स्कूटी में जेवरों से भरा बैग लेकर दुकान पहुंचे थे। दुकान के पास स्कूटी खड़ी कर शटर खोलने के दौरान अज्ञात व्यक्ति स्कूटी के सामने रखा जेवरों से भरा बैग लेकर फरार हो गया था। बैग में सोने-चांदी के आभूषण थे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई थी। मामले में थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 296/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में साइबर सेल और थाना सीतापुर की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी दास नागेश्वर को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। उसकी निशानदेही और जांच के आधार पर पुलिस ने करीब 300.92 ग्राम सोने के आभूषण, जिसकी कीमत लगभग 43 लाख रुपये, तथा 1 किलो 168 ग्राम चांदी के आभूषण, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है, कुल लगभग 46 लाख रुपये के जेवर बरामद किए थे।
इसके बाद पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान आरोपी शंकर प्रधान उर्फ बिन्नू, पिता काली प्रधान, निवासी पुरबो कोट, थाना कोरई, जिला जाजपुर, ओडिशा को जाजपुर से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित रूप से उठाईगिरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद मामले में धारा 111(2) एवं 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है।
पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।
पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक रघुनाथ राम भगत, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक मनीष सिंह, थाना सीतापुर से प्रधान आरक्षक अखिलेश्वर भगत तथा आरक्षक मनोहर पैकरा और धनकेश्वर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version