लायंस क्लब स्माइल की अध्यक्ष रीता राजगीर के मार्गदर्शन में मानव सेवा की एक अनुकरणीय मिसाल पेश की गई।
मनोज कुमार पटेल जी
उम्र: 57 वर्ष
समस्या: आँखों से कम दिखाई देना
मौजूदा पता: CMD चौक, मंदिर के बगल में, बिलासपुर
परिवार में कोई सहारा नहीं होने वाले एक बुजुर्ग, जो मंदिर में सेवा कार्य करते हैं, उनके उपचार की जिम्मेदारी रीता राजगीर ने मानवता के नाते उठाई।
रीता राजगीर पिछले 15 दिनों से लगातार उनकी रूटीन जांच, अस्पताल में भर्ती कराने एवं उपचार की पूरी प्रक्रिया में उनके साथ रहीं। इसी सेवा भावना के चलते 6 अक्टूबर को सिम्स अस्पताल में सुबह 11 बजे उनका ऑपरेशन कराया गया।
इस पूरे उपचार में सिम्स के डॉ. लखन सिंह सिम्स अधीक्षक, का विशेष सहयोग रहा।डॉ. सुचिता सिंह द्वारा किए सफल ऑपरेशन, सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए लायंस क्लब स्माइल की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेश है कि जिसका कोई नहीं, उसके लिए हम हैं—यही सच्ची मानव सेवा और इंसानियत है।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा





![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)

