उज्जैन पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना माधव नगर क्षेत्र स्थित लोटस लोटस इलेक्ट्रॉनिक्स पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को ऑनलाइन भुगतान (पेमेंट) फ्रॉड, फिशिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं ग्राहकों को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई तथा स्टोर परिसर में लगी डिजिटल स्क्रीन पर साइबर जागरूकता संबंधी वीडियो का प्रसारण कर लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री गजेंद्र पचोरिया एवं थाना माधव नगर की पुलिस टीम द्वारा आमजन से संवाद कर उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन से सावधानी बरतने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। साथ ही क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा गया कि उज्जैन पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सदैव तत्पर है।
उज्जैन से जिला ब्यूरो रिंकू सोगानी
