सेफ क्लिक अभियान 2.0 के अंतर्गत सायबर सुरक्षा एवं बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

🖊️अंबाडा (छिंदवाड़ा), दिनांक 06/07/2026।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित सेफ क्लिक अभियान 2.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पांडे के नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती सोनम पाटिल के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में पुलिस चौकी अंबाडा थाना जुन्नारदेव के उपनिरीक्षक संजय सोनवानी, चौकी प्रभारी अंबाडा के द्वारा आमजन को सायबर अपराधों से बचाव हेतु निरंतर जागरूक किया जा रहा है।

 

🖊️अभियान के दौरान नागरिकों को संचार साथी (Sanchar Saathi)/CEIR पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने की स्थिति में CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कर उसका पता लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है। साथ ही लोगों को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि सायबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही कर ठगी गई राशि को होल्ड कराने का प्रयास किया जा सके।

 

🖊️इसके अतिरिक्त नागरिकों को बैंकिंग GRM (Grievance Redressal Mechanism) पोर्टल के संबंध में भी जागरूक किया गया। बताया गया कि सायबर धोखाधड़ी की स्थिति में बैंक खाते को शीघ्र फ्रीज कराने एवं शिकायत के त्वरित निराकरण हेतु बैंकिंग GRM प्रणाली महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर बिना विलंब संबंधित बैंक एवं सायबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

 

🖊️पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP, CVV या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें, सोशल मीडिया पर सतर्क रहें तथा सायबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं। अभियान के दौरान पंपलेट वितरित कर सायबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई एवं शपथ दिलाई गई।

पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू

Leave A Reply