शहडोल -आज दिनांक 11.05.2026 को सेक्टर आखेटपुर क्रमांक (01) अंतर्गत नवांकुर संस्था “जगदंबा जन विकास समिति, भमरहा प्रथम” की बैठक एजेंडा के आधार पर आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड समन्वयक शिवदत्त उरमालिया, जनपद सदस्य हरिशरण चतुर्वेदी, पंचायत सचिव राजेंद्र प्रसाद सोनी, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष यमुना प्रसाद नापित सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सरवाही कला के श्री हीरालाल साहू, देवगांव समिति के अध्यक्ष भैयालाल पाल एवं खड्डा समिति के सचिव सुनील पटेल उपस्थित रहे।
बैठक में समितियों के सक्रियकरण, साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक बैठकों के नियमित संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समितियों के दस्तावेजों के व्यवस्थित रखरखाव, संधारण तथा परिषद द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों को सभी कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक एवं योजनाबद्ध तरीके से संपादित करने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त दिनांक 25.05.2026 को आयोजित होने वाले “जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम” के द्वितीय चरण अंतर्गत गंगा दशहरा कार्यक्रम की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा, भूमि पूजन, वृक्ष पूजन, जल स्रोतों का पूजन एवं जनजागरूकता गतिविधियों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु पूर्व तैयारी एवं योजना बनाई गई।
बैठक के अंत में विकासखंड समन्वयक महोदय द्वारा नवांकुर संस्था के पदाधिकारियों को संगठन के प्रभावी संचालन एवं सामाजिक कार्यों के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
अजय पाल

