दिनांक 31/05/26
जिला कटनी निवार चौकी से
, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा जरवाही में सुने मकान में सेंधमारी कर चोरी करने बाले 02 आरोपी गिरफ्तार एक फ़रार।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी माधव नगर श्री संजय दुबे के नेतृत्व मे अपराधो मे लगातार अंकुश लगाने हेतु आदेशित किया गया था ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06/05/26 को प्रार्थी हेमचन्द्र कुशवाहा पिता रामचंद्र निवासी जरवाही चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 6/5/26 को परिवार सहित रिश्तेदारी में गया था जो बापस आया तो देखा कि इसके मकान के पीछे की दीवार को खोदकर घर पर रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है की रिपोर्ट पर थाना माधव नगर में अप.क्र .408/26धारा 331(4),305 BNS का अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कायम कर दौरान विवेचना आरोपी (1) अभिलाष पिता विनोद उर्फ बेजिंदी वासुदेव उम्र 22साल (2)इन्द्रजीत पिता तेजभान मांझी उम्र 32 साल दोनों निवासी ढूंढरी थाना कुठला से पूछताछ पर चोरी करना बताए जिनके कब्जे से बर्तन चांदी के जेवरात नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिले करीब 90000 रुपये का मशरूका जप्त कर गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका – चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, राजेश कोरी,कमलेश्वर शुक्ला प्र.आर.गौरव सेन ,मनीष कुमार , आरक्षक अरविंद, बक़ील की अहम भूमिका रही ।
पुलिसवाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट

Comments are closed.

Exit mobile version