फिरोजाबाद
सीडीओ फिरोजाबाद ने अश्वनी जैन को किया सम्मानित
फिरोजाबाद:- विकास भवन, सिविल लाइन दबरई पर मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद शत्रोहन वैश्य ने श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के प्रवक्ता एवं जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रस्तावित नवाचार के कार्यक्रमों की प्रदर्शनी, जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, राष्ट्रीय गणित दिवस, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन पर जन जागरूकता कार्यक्रम, अंधविश्वास के विरुद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओं के भ्रमण कार्यक्रम, के साथ जनपद के विभिन्न प्रशासनिक कार्यक्रमों में मंच संचालक की भूमिका हेतु प्रदान की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।
शत्रोहन वैश्य ने बताया कि अश्वनी कुमार जैन द्वारा विज्ञान को जन जन तक पहुंचाने के संकल्प को विद्यार्थियों के मध्य अत्यंत सार्थक ढंग से किया जा रहा है। जिसमें जनपद के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रदर्शित कर रहे हैं। इसके साथ ही जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में जैन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हैं।
अश्वनी कुमार जैन ने मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद शत्रोहन वैश्य, जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक साथियों एवं मीडिया वर्ग का आभार व्यक्त करते हुए सभी से अपील की है कि विद्यार्थियों को इन्सपायर अवार्ड मानक योजना, विद्यार्थी विज्ञान मंथन, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, जिला विज्ञान क्लब के नवाचार और लोकप्रियकरण संचार कार्यक्रम, विज्ञान एवं अन्य सभी विषयों से सम्बंधित प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक प्रतिभाग कराकर उनकी कार्य करने की क्षमता में वृद्धि करें।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद
