दिनांक 25-26 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि में पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में सिवनी जिले के समस्त थाना और चौकी क्षेत्रों में ‘नाइट कांबिंग ऑपरेशन’ चलाया गया। इस अभियान में 4 राजपत्रित अधिकारियों और सभी थाना प्रभारियों सहित कुल 102 पुलिसकर्मियों के बल ने हिस्सा लिया। कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 45 स्थाई वारंट और 58 गिरफ्तारी वारंट तामील कर कुल 103 वारंटियों को गिरफ्तार किया, तथा 80 निगरानी व गुंडा बदमाशों को चेक किया। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए होटलों, ढाबों, लॉज, धार्मिक स्थलों और 180 से अधिक संदिग्ध वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई। रिपोर्ट -आकाश भार्गव (जिलाब्यूरो सिवनी)
Trending
- अतरमरा पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर उठे गंभीर सवाल, EOW में शिकायत
- एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नवोदय विद्यालय में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम।
- समाजसेवी एवं युवा नेता विवेक (मोंटी) जोशी का जन्मदिवस उल्लासपूर्वक संपन्न, गौ-सेवा और सद्भावना के साथ लिया जनकल्याण का संकल्प
- जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर नगरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ
- चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव का राघव प्रयाग घाट पर शुभारंभ
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सतना में एक माह का विशेष अभियानयुवा मतदाताओं के मिले 3620 आवेदन
- राज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री एवं पुस्तकें
- आकांक्षी विकासखंड बजाग, करंजिया और मेहंदवानी में विकास कार्यों के 38 संकेतकों की समीक्षा, लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश
