जिला सिवनी (म.प्र.)
दिनांक : 19/07/2026 “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ – बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अभियान
जिले भर में पोस्टर–पंपलेट वितरण, नुक्कड़ नाटक एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित
शांति शिखर में 1000+ लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ
मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” महा-अभियान (15-30 जुलाई 2026) के अंतर्गत दिनांक 19 जुलाई 2026 को सिवनी जिले के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं सार्वजनिक स्थानों को केंद्र बनाकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
19 जुलाई 2026 के प्रमुख कार्यक्रम:
बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थान:
- शासकीय बस स्टैंड सिवनी – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री चंचलेश मरकाम एवं थाना प्रभारियों की उपस्थिति में यात्रियों एवं चालकों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए।
- ग्राम भीमगढ़ कॉलोनी बस स्टैंड, चौकी भीमगढ़ – जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर चस्पा एवं वितरण कर लोगों को नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई।
- कान्हीवाड़ा बस स्टैंड – आमजन एवं वाहन चालकों को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया गया।
- बस स्टैंड कुरई – टैक्सियों, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाकर नशे के नुकसान बताए गए।
- ग्राम पलारी बस स्टैंड, चौकी पलारी – मानस हेल्पलाइन 1933 एवं नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 की जानकारी दी गई।
- थाना घंसौर – बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन में जागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर चस्पा।
- बस स्टैंड बरघाट – सार्वजनिक परिवहन के साधन, ट्रक एवं ऑटो में नशा मुक्ति संबंधी पोस्टर चस्पा कर जागरूक किया गया।
- थाना बंडोल – बस स्टॉप एवं सार्वजनिक स्थानों में पंपलेट चस्पा कर ऑटो एवं बसों में जागरूकता सामग्री वितरित की गई।
- थाना छपारा, थाना उगली, थाना धनौरा – जनजागरूकता कार्यक्रम एवं पोस्टर चस्पा कर आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
10.ग्राम गोपालगंज, थाना लखनवाड़ा – ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।
इसी तरह जिले के अन्य थानों में भी नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विशेष कार्यक्रम:
शांति शिखर, सिवनी प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी संस्थान द्वारा _”आधुनिक समय में पारिवारिक मूल्य के संवर्द्धन में समाज व संस्कृति तथा पुलिस की भूमिका” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी पुलिस नियंत्रण कक्ष निरीक्षक श्री ओमेश्वर ठाकरे ने कहा कि “घरों में बच्चों को नशे की सामग्री लाने के लिए कहना और बड़ों को नशा करते देखना युवा पीढ़ी को दुष्प्रेरित कर रहा है। नशे पर होने वाले व्यय को यदि बचत में बदला जाए तो सामाजिक-आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।”उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान, योग एवं प्राणायाम को नशा मुक्ति का सशक्त माध्यम बताया।
प्रभारी साइबर सेल ASI श्री देवेंद्र जायसवाल ने मोबाइल, सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग एवं फाइनेंशियल फ्रॉड तथा साइबर सुरक्षा एवं हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में संस्थान की प्रमुख आदरणीय ज्योति दीदी, गीता दीदी, नीतू दीदी एवं ब्रह्मकुमारी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में 1000 से अधिक गणमान्य जनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पारिवारिक मूल्यों एवं व्यसन से दूरी का संदेश भी दिया गया।
अभियान का उद्देश्य:
यात्रियों, चालकों एवं आमजन को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों से अवगत कराकर “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” का संकल्प दिलाना।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन:
नशे की लत से परेशान व्यक्ति सहायता के लिए मानस हेल्पलाइन 1933 एवं नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह अभियान 30 जुलाई तक जिले के प्रत्येक गांव, स्कूल एवं सार्वजनिक स्थान पर निरंतर जारी रहेगा।
रिपोर्ट:-जिला ब्यूरो जितेंद्र बघेल








