कटनी मध्य प्रदेश
सागर जिले में हुई जहरीली शराब से घटना पर सबक लेते हुए कटनी जिला प्रशासन भी अपनी कमर कस ली हैं कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन में जिले में शराब पर कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत जिले में अलग-अलग स्थान पर कच्ची शराब पर कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में सिलौंडी चौकी क्षेत्र में ग्राम धनवाही में बैसाखू ठाकुर के घर से 4 डिब्बा महुआ लहान और 4 लीटर कच्ची शराब को जप्त किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई तो बैसाखू ठाकुर के घर में उनकी पत्नी हरछटिया है भी इस कार्य में संलिप्प्ता थी कार्रवाई में खिलाड़ी चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडे धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहे
सागर की घटना ने झंझोर कर रख दिया पूरे प्रदेश को
सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम घूघरा खुर्द, जालमपुर, बराज, नौराज, दलपतपुर, बमूरा* सहित आसपास के गांवों में शनिवार रात को जहरीली / नकली शराब पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ गई। रविवार सुबह तक कई लोगों की मौत हो गई CMHO सागर डॉ. देवेश पटेरिया ने 11 मौतों की पुष्टि की है,अन्य मीडिया रिपोर्ट में 11 से 14 मौतों की बात कही जा रही है। कुछ रिपोर्ट में 14 तक आंकड़ा बताया जा रहा है- 25 से 30 लोग गंभीर हालत में बंडा सिविल अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में भर्ती हैं। CMHO का कहना है लक्षण मिथाइल अल्कोहल पॉइजनिंग के हो सकते हैं
सौरभ गर्ग ब्यूरो कटनी
