चौकी प्रभारी के रूप में कुलदीप सिंह की नियुक्ति, क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी होगी अहम

सिलौंडी। पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के तहत सिलौंडी पुलिस चौकी के प्रभारी की जिम्मेदारी अब कुलदीप सिंह को सौंपी गई है। उनके चौकी प्रभारी बनने के साथ ही अब क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

 

सिलौंडी चौकी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों पर नजर रखना और आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी के साथ पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

 

कुलदीप सिंह के कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

 रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा कटनी

Leave A Reply

Exit mobile version