इंदौर
इंदौर। सिग्नल तोड़कर तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है।
पलासिया चौराहे पर ड्यूटी के दौरान टीम ने वाहन क्रमांक MP-09-BP-9772 को तेज रफ्तार में सिग्नल तोड़ते हुए देखा, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। पीछा कर वाहन को रोका गया।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम रिजवान अहमद बताया। उसे थाना पलासिया लाकर BNS की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर
