उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन प्रवास के दौरान सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों के अंतर्गत निर्माणाधीन विकास कार्य एवं प्रगतिरत मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण  टू-व्हीलर (बुलेट) पर बैठकर एवं पैदल भ्रमण कर किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने नागरिकों से शहर के विकास के लिए नागरिकों से चर्चा की इस दौरान उन्होंने टावर से चामुंडा माता के मध्य निर्माणाधीन ब्रिज का अवलोकन किया। इसके पश्चात कोयला फाटक से कंठाल, तेलीवाड़ा होते हुए वी.डी. क्लॉथ मार्केट तक मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के लिए किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों में नगरवासियों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिरों एवं मस्जिदों के विस्थापन सहित विभिन्न विकास कार्यों में नागरिकों द्वारा दिए गए सकारात्मक एवं अविस्मरणीय सहयोग से कार्यों को गति मिली है। यह जनसहयोग सिंहस्थ महापर्व-2028 के सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन में मील का पत्थर सिद्ध होगा

 

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि सिंहस्थ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके

 

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल,विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, जिलाधीश श्री रोशन कुमार सिंह एवं निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

उज्जैन से जिला ब्यूरो रिंकू सोगानी

Leave A Reply

Exit mobile version