साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 10 पीड़ितों को वापस मिले ठगी के ₹54,568
जांजगीर-चाम्पा।
जिला साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए नागरिकों को राहत दिलाने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और एमआरएम (MRM) पोर्टल के जरिए प्राप्त 31 आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया। साइबर थाना पुलिस की इस मुस्तैदी के परिणामस्वरूप 10 आवेदकों के बैंक खातों में ठगी गई कुल 54,568 रुपये की राशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई है।
साइबर थाना टीम शेष लंबित मामलों में भी राशि वापसी की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने में जुटी है। इसके अलावा, जीआरएम पोर्टल पर खाता अन्होल्ड कराने से जुड़ी 6 शिकायतों में से जांच के बाद उचित कार्रवाई की गई है, जिनमें से एक खाते को अन्होल्ड करा दिया गया है।
साइबर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) या टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते ठगी की राशि को होल्ड कराकर वापस दिलाया जा सके।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ ,पुलिसवाला न्यूज़







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)