मैहर, मध्य प्रदेश

विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर की ड्योढ़ी एवं मंदिर प्रांगण में 1 लाख 11 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से मां शारदा माता मंदिर परिसर भव्य एवं आकर्षक रूप से जगमगा उठा। कार्यक्रम में सांसद श्री गणेश सिंह, विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी एवं एडीएम श्री रोशन राय,श्री कमलेश सुहाने सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित हुए।
मां शारदा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कथक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कलाकारों ने प्रस्तुत की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं और नागरिकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में जिले के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में सहभागिता की। विभिन्न स्थानों पर प्रज्ज्वलित दीपों ने सेवा, संकल्प, विश्वास और जनभागीदारी की भावना को अभिव्यक्त किया।

रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी मैहर

Comments are closed.

Exit mobile version