✍🏼नवेगांव थाना में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, जहां सहायक उपनिरीक्षक (ASI) लखन सरयाम को पदोन्नति प्राप्त होने पर थाना प्रभारी तरुण मरकाम ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया।

 

✍🏼इस अवसर पर थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री सरयाम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। थाना प्रभारी तरुण मरकाम ने कहा कि पदोन्नति किसी भी कर्मचारी की मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लखन सरयाम आगे भी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

 

✍🏼*स्टार लगने के बाद सहायक उपनिरीक्षक लखन सरयाम ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।*

 

✍🏼*पदोन्नति के इस अवसर पर पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और श्री सरयाम को शुभकामनाएं दीं।*

राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू

Leave A Reply

Exit mobile version