3e5adacc 4f4d 48af a4b4 2eba15f61eef

रविवार को इमलीपारा के होटल टोपाज में आयोजित तीज मिलन कार्यक्रम में विभिन्न आयोजन हुए ,नृत्य गीत के जरिए मनमोहक प्रस्तुति दी गई।वहीं प्रतिभागियों को पुरस्कार और भेंट दिया गया, आयोजन स्थल पर विभिन्न महिलाओं द्वारा स्टाल लगाए गए, जिसमें ज्वेलरी ,कपड़े जैसे सामग्रियों की जमकर खरीदारी भी हुई।

समाज की अध्यक्ष रिचा पाठक ने बताया कि प्रतिवर्ष इसी तरह महिलाओं में आपसी मेल जोल बढ़ाने तीज मिलन का आयोजन किया जाता है ,वही समय पर दूसरे भी आयोजन किए जाते हैं ताकि समाज की एकजुट बनी रहे। पीआरओ वर्षा तिवारी ने सभी बहनों का आभार जताया, तीज मिलन समारोह में महिलाएं अलग-अलग परिधानों में आकर्षक नजर आ रही थी, वहीं सोलह सिंगार में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, महिलाओं और बच्चों ने नित्य प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया।

समारोह में समाज की महिलाओं की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष ऋचा पाठक सहित श्रुति पांडेय, गायत्री शुक्ला, नेहा मिश्रा, वर्षा तिवारी, वंदना मिश्रा, अंशुल पांडेय, संध्या पांडेय, नीलिमा शर्मा, श्वेता शुक्ला, गायत्री तिवारी, प्रेमलता तिवारी, सविता पांडेय, अदिति मिश्रा,पूजा मिश्रा अल्का पांडेय, पिंकी पांडेय, वर्षा दुबे एवं विजयलक्ष्मी शर्मा सहित समाज की अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगी।

समारोह का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, पारंपरिक त्योहारों को उत्साहपूर्वक मनाने तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करना है।

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
9098970709/7000287433

Comments are closed.

Exit mobile version