सर्फदंश से व्यक्ति की हुई मौत 

 

थाना दमुआ -आज दिनांक 02/07/2026 को प्रार्थी –  भजनू पिता जुगरु कायदा उम्र 47 साल निवासी सेदालगुदी थाना दमुआ जिला छिन्दवाडा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि मैं ग्राम सेदालगुदी रहता हूं , मजदूरी करता हूं । मेरे भाई रज्जू उसके परिवार के साथ रहता है उसके परिवार में पत्नी ,एक बेटा मुकेश कायदा है भाई रज्जू मजदूरी करता है । दिनांक 02/07/2026 की रात करीबन 02.00 बजे मेरा भाई रज्जू चिल्लाया कि उसे किसी जहरीले सर्प ने काट लिया है तो मैं चिल्लाने की आवाज सुनकर गया देखा कि मेरे भाई रज्जू कायदा को दाहिने हाथ की अंगुली में सांप ने काट लिया था हम लोगो ने साप को वहां से भगा दिया था चिल्लाने के आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी आ गये थे जैसे ही हम लोग मेरे भाई रज्जू कायदा को ईलाज के लिए लाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन मेरे भाई रज्जू कायदा की मृत्यु हो चुकी थी मेरे भाई रज्जू पिता जुगरु कायदा उम्र 50 साल निवासी सेदालगुदी थाना दमुआ जिला छिन्दवाडा की मृत्यु जहरीले सर्प के काटने के कारण हुई है ।

पुलिस द्वारा रिपोर्ट पर मर्ग क्र 41/2026 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच में लिया गया मर्ग जांच सउनि दिलीप यादव द्वारा की जा रही है ।

 

🖊️ पुलिस वाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू

Leave A Reply

Exit mobile version