डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

डिंडौरी जिले मे रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 7 मार्च 2026 निर्धारित थी, जिसे शासन द्वारा बढ़ाकर अब 10 मार्च 2026 कर दिया गया है।

कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) डिंडौरी से जारी प्रेस नोट के अनुसार जिले में गेहूं पंजीयन के लिए 21 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। यह केंद्र बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं, जहां किसान अपने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन करा सकते हैं।

जिले में स्थापित प्रमुख पंजीयन केंद्रों में डिंडौरी, सरहरी, शाहपुर, समनापुर, चांदरानी, कुकर्रामठ, छांटा, निघोरी (भानपुर), अमरपुर, गाड़ासरई, करंजिया, परसेल, बजाग, शहपुरा, बरगांव, गोरखपुर, बिछिया, मानिकपुर (शहपुरा), कठोतिया, चांदपुर और मेहंदवानी शामिल हैं।

खाद्य विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे 10 मार्च 2026 तक अपने नजदीकी लैम्प्स (बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी समिति) में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाकर निःशुल्क पंजीयन करा लें। इसके अलावा किसान अपनी सुविधा के अनुसार MP ऑनलाइन या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से अधिकतम 50 रुपये शुल्क देकर भी पंजीयन करा सकते हैं।

प्रशासन ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के इच्छुक किसान निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीयन अवश्य करा लें, ताकि उन्हें खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Comments are closed.