रायपुर:
पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर जोन स्थित रायपुर पब्लिक स्कूल, उरला में थाना उरला द्वारा “संवाद से समाधान” जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर जोन की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दीपमाला कश्यप ने 150 से अधिक छात्र-छात्राओं, महिलाओं और विद्यालय स्टाफ को नए आपराधिक कानूनों, साइबर सुरक्षा तथा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
अपने संबोधन में डीसीपी दीपमाला कश्यप ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं को बेहद सरल भाषा में समझाया। उन्होंने साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, ओटीपी फ्रॉड और फर्जी लिंक जैसी ऑनलाइन ठगी से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। साथ ही, उन्होंने छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया का जिम्मेदार उपयोग करने और निजी जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी।
डीसीपी महोदया ने पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस व्यवस्था से कानून-व्यवस्था अधिक त्वरित, प्रभावी और जनोन्मुखी बनी है। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा प्रावधानों और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (112, 1930, 181, 1098 और पिंक पेट्रोलिंग नंबर) की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का डीसीपी दीपमाला कश्यप ने सहजता से समाधान किया। अंत में थाना उरला पुलिस ने सभी से जागरूक नागरिक बनकर एक सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- दतिया में कांग्रेस की ‘ऐतिहासिक’ जीत पर शहडोल में जश्नअजय अवस्थी बोले— “भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ स्पष्ट जनादेश”
- कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला का मोक्ष समिति ने कराया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार
- त्योहारों से पहले अलर्ट धमतरी पुलिस: एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर बाजार में उतरी यातायात टीम, फुटपाथ से हटवाया अतिक्रमण
- ग्राम अबेर थाना कोटर में 14 वर्ष की बालिका की हुई अंधी हत्या का 24 घण्टे के अंदर हुआ खुलासा
- राजनांदगांव पुलिस की सख्त कार्रवाई: कबाड़ से लदे दो आयशर वाहन जब्त, कुल 31.80 लाख रुपये की संपत्ति बरामद
- सूने घऱ मे घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी पार करने वाले आरोपियो को 24 घण्टे के अंदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- संवाद से समाधान: रायपुर पब्लिक स्कूल में डीसीपी दीपमाला कश्यप ने साइबर व महिला सुरक्षा पर विद्यार्थियों को किया जागरूक
- रायपुर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग और पेट्रोलिंग के दौरान बरामद कीं दो चोरी की बाइक, एक आरोपी गिरफ्तार
