इंदौर 

 

 

 

संयोगितागंज इंदौर पुलिस का सराहनीय कार्य परिजनों से बिछुड़ी बालिका को ढूंढ कर परिजन को सुपुर्द किया

 

 

 

 

 

 

12.05.2026 को झाबुआँ के रहने वाली सीमा अपनी बहन के घर चोरल इन्दौर आई ,जहा से अपनी बहन व अन्य परिवारीजन बच्चो सहित चिङियाघर इन्दौर  घुमने गए, वहां पर एक 07 वर्ष की बच्ची अपनी मां व परिवार से बिछङ कर चिङियाघर मे ही रह गई,, और उसके परिवार के सभी सदस्य घुमने उज्जैन चले गये,, चिङियाघर इन्दौर मे कार्यरत स्टाफ अमित पगारे द्वारा पुलिस को सूचना दी,,की एक 07 वर्षिय बच्ची चिङियाघर मे अकेली मिली उसके परिजनो का कोई पता नहीं चल रहा है,,उक्त सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी  एक टीम को चिङियाघर स्टाफ से सम्पर्क कर उस 7 साल की बच्ची को सुरक्षार्थ थाने लेकर आये,बच्ची घबराहट और डरी होने की वजह से कुछ नहीं बोल पा रही थी, उसे माता पिता से मिलाने का विश्वास देते हुए, महिला आरक्षक ऋतु सिर्वी व महिला आरक्षक राजेश्वरी द्वारा अपनापन का माहौल दिया,, डर खत्म होने के बाद बच्ची ने अपने माता पिता का नाम और उनका मोबाईल नम्बर बताया ,, उक्त नम्बर पर सम्पर्क कर बच्ची की माता को अवगत कराया और थाने पर बुलाया गया जहां जांच पड़ताल कर बच्ची सुहानी गवली को उसकी माँ सीमा गवली व परिजनो के सुपुर्द किया गया  ,,बालिका को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस की प्रशंसा कर पुलिस टीम को शुभकामनाएं दी

,,इस पूरे प्रकरण को सुलझाने में इन्चार्ज थाना प्रभारी उनि अरविन्द खत्री,उनि रमेशचन्द्र मोनिया,प्र.आर.कालीचरण,आर.संदीप, आर.लक्ष्मण, म.आर.ऋतु, म.आर.राजेश्वरी की मुख्य सराहनीय भूमिका रही

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version