इंदौर 

 

 

 

संभागायुक्त लाक्षाकार ने ली निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

 

इंदौर, 07 सितम्बर 2026।* संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार की अध्यक्षता में आज संभागायुक्त कार्यालय में विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा बैठक हुई।

 

संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि PMGSY-3 और PMGSY-4 के तहत स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना और क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों के पुनर्निर्माण को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि NHAI द्वारा सामग्री परिवहन से PMGSY की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, उनका पुनर्निर्माण NHAI ही करे। इसी तरह जल निगम और दूरसंचार विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों का सुधार संबंधित विभाग करें।

 

बैठक में बताया गया कि संभाग में PMGSY के तहत 2476.62 किमी सड़कें स्वीकृत हुईं, जिनमें से 4275.32 किमी पूरी हो चुकी हैं। 244 ब्रिज स्वीकृत हुए थे, जिनमें से 239 पूरे हो चुके हैं। 2025-26 से 2028-29 तक 279 नई सड़कों का निर्माण होना है।

 

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply