श्रीराम कथा में उमड़ी भारी भीड़ कथा का तीसरा दिन
चिरमिरी – एमसीबी – चिरमिरी में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने माता कौशल्या के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ था, इसलिए छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है और यहां के लोग भगवान राम के मामा कहलाते हैं। कथा स्थल जय श्रीराम के नारों और भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
कथा के दौरान स्वामी रामभद्राचार्य जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती भगवान राम से विशेष रूप से जुड़ी हुई है। माता कौशल्या के जन्म प्रसंग को सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरे पंडाल में जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे।
राम कथा में आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपनी धर्मपत्नी कांति जायसवाल के साथ पहुंचे। वहीं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष भीम सेन अग्रवाल कोरिया जिला अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी कोरिया जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े और एमसीबी जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि और नेता भी कथा का आनंद लेते नजर आए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ पुलिसवाला न्यूज

Leave A Reply

Exit mobile version