शिव सेना (शिंदे) संगठन के कार्यकर्ताओं ने बलवारी बालाजी दरबार में टेका मत्था, सेवा का लिया संकल्प
धार, मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अजय लछेटा
गंधवानी शिव सेना (शिंदे) संगठन के तहसील प्रमुख दीपसिंह बरनाला के नेतृत्व में शनिवार को शिव सैनिकों ने पावन स्थल बलवारी बालाजी मंदिर पहुंचकर हनुमान जी महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला, पान अर्पित कर एवं ‘भगवा गमछा’ चरणों में भेंट कर बजरंग बली का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी द्वारा विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया, जिसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के मस्तक पर तिलक लगाकर एवं रक्षा सूत्र (कलावा) बांधकर उन्हें धर्म मार्ग पर चलने का आशीर्वाद दिया गया। दर्शन उपरांत संगठन की ओर से सेवा संकल्प पत्र अर्पित कर समाज सेवा, धर्म रक्षा एवं जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की शपथ ली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में दीपसिंह बरनाला, जय जैन, यशवंत खराड़ी, रोहित चौहान, रौनक जाधव, मनीष भवेल सहित अन्य शिव सेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)